Home Morning News (खास खबरें)मॉर्निंग वॉक पर निकले CM शर्मा ने आमजन की समस्या सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

मॉर्निंग वॉक पर निकले CM शर्मा ने आमजन की समस्या सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

by BollywoodNewsAndMovie


CM Bhajanlal Sharma

 

Udaipur Times, CM Bhajanlal Sharma, Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार सुबह जयपुर के सेन्ट्रल पार्क में आमजन के साथ मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने प्रातः भ्रमण कर रहे लोगों से विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं एवं सुझाव भी लिए।

मुख्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

आमजन के साथ की चाय पर चर्चा

मॉर्निंग वॉक के बाद मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ चाय पी और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर डिजिटल इंडिया अभियान को प्रोत्साहित करने का भी संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आमजन काफी उत्साहित दिखाई दिए।

इस अवसर पर जयपुर महापौर सुनील कोठारी सहित नगर निगम के पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रातः भ्रमण करने वाले नागरिक उपस्थित रहे।



Source link

You may also like

Leave a Comment