Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 28 october 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 28 october 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए बड़े स्तर पर परमाणु ऊर्जा की जरूरत होगी.  वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,844.18 करोड़ रुपये अनुपूरक बजट पेश किया. इन खबरों के अलावा, ओडिशा सरकार साइक्लोन अर्नब को लेकर हाई अलर्ट पर हैं. राज्य में कम से कम 21 उड़ानों को रद्द किया गया. साथ ही कई ट्रेनें भी कैंसिल की गई हैं. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

‘भारत को भविष्य की टेक्नोलॉजी बनानी और दुनिया को लीड करना होगा’, बोले PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को भविष्य की तकनीकों को विकसित करने, नए प्रयोग करने और दुनिया का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है.

उत्तराखंड: 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, CM धामी बोले- 2047 तक राज्य बनेगा विकसित

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गैरसैंण में प्रेस वार्ता में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट को विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में अहम कदम बताया. उन्होंने कहा कि बजट में 7,844.18 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसमें 4,164.32 करोड़ रुपये पूंजीगत मद और 3,679.86 करोड़ रुपये राजस्व मद में रखे गए हैं.

आंध्र प्रदेश में अर्नब तूफान का अलर्ट! विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम में 21 उड़ानें रद्द, कई ट्रेनें भी कैंसिल

आंध्र प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहे साइक्लोन अर्नब का असर उड़ानों पर भी पड़ा है. तूफान के खतरे को देखते हुए विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. उड़ानें रद्द होने से चेन्नई, बेंगलुरु, और विशाखापट्टनम जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में 17 नवंबर को अगली सुनवाई, याचिकाकर्ता 10 दिन में दाखिल करेंगे जवाब

सुप्रीम कोर्ट में CEC और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अगली सुनवाई 17 नवंबर को होने की उम्मीद है. कोर्ट ने विपक्षी नेताओं को जवाबी हलफ़नामे पर रिजॉइंडर दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया. याचिकाओं में वोटर लिस्ट से नाम हटाने, फ़ॉर्म 6 में बदलाव और SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों समेत कई आरोप लगाए गए हैं.

रेलवे का बड़ा आदेश: ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग रहेगी बंद, जानें वजह 

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात में मोबाइल चार्जिंग को लेकर सख़्ती बढ़ाने की तैयारी की है. रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि ट्रेन के कोचों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रखे जाएं. इस दौरान किसी भी तरह की छूट नहीं देने को कहा गया है.

बिहार MLC चुनाव: 4 शिक्षक सीटों के नतीजे आए, BJP को 2 पर जीत, RJD और जन सुराज का भी खुला खाता

बिहार MLC चुनाव में 8 में से 4 शिक्षक निर्वाचन सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. बीजेपी ने तिरहुत और सारण सीट पर जीत दर्ज की, जबकि पटना सीट से RJD के डॉ. संजीव और दरभंगा सीट से जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय चुनाव जीत गए. सारण में बीजेपी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने दूसरी वरीयता के मतों के आधार पर जीत हासिल की.  

UAE जाने से पहले करा लें मेडिकल इंश्योरेंस, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

भारत सरकार ने यूएई जाने वाले नागरिकों को यात्रा से पहले स्वास्थ्य बीमा कराने की सलाह दी है. दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यह एडवाइज़री जारी की है. मिशन ने बताया कि अचानक बीमारी या इमरजेंसी में कई भारतीयों को भारी-भरकम अस्पताल बिल चुकाने पड़े हैं. बीमा में कैशलेस इलाज और मरीज़ को भारत वापस लाने का ख़र्च भी शामिल होना चाहिए.

झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र, MMDR एक्ट और SIR पर होगी चर्चा

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 25-26 नवंबर को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फ़ैसला लिया गया. इसमें MMDR एक्ट और SIR जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही रांची में 5,000 बेड की क्षमता वाली मेडिको सिटी के बुनियादी ढांचे के लिए 284.17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंज़ूरी दी गई है.

चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, यूपी चुनाव में शिवपुर से मनोज यादव को बनाया उम्मीदवार

नगीना के सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद शिवपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने वाराणसी पहुंचे. सम्मेलन में उन्होंने शिवपुर सीट से मनोज सिंह यादव को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया. इस दौरान चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि मनोज यादव ‘प्रधान’ से उनका पुराना संबंध है. वह बहुत अच्छे मतों से जीतेंगे. 

बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS अधिकारियों को ED का समन, रिशु श्री से कनेक्शन को लेकर पूछताछ

बिहार में कथित टेंडर घोटाले की जांच के सिलसिले में ED ने 6 IAS अधिकारियों को समन जारी किया है. इन अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. मामला रिशु श्री से कथित कनेक्शन से जुड़ा बताया जा रहा है. ईडी ने आनंद किशोर, संतोष कुमार मल्ल, धर्मेंद्र कुमार, योगेश कुमार सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा और सुनील यादव को समन भेजा है.
 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment