Home HollywoodPriyanka Chopra shared the trailer of her new Hollywood film ‘We Can Be Heroes’ on social media

Priyanka Chopra shared the trailer of her new Hollywood film ‘We Can Be Heroes’ on social media

by BollywoodNewsAndMovie


6 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड का भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ का ट्रेलर शेयर किया है। इस फिल्म में प्रियंका छोटे बालों के साथ एक अलग रूप में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वे हेडक्वार्टर की चीफ की भूमिका में नजर आएंगी। प्रियंका का इस फिल्म में नेगेटिव किरदार है।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्रेलर शेयर कर लिखा, पावर सभी साइज में आती है और यह क्रिसमस-डे के अवसर पर आ रही है। इन अद्भुत बच्चों के पास एक सीक्रेट वेपन है-टीमवर्क। यह सेट पर एक अलग एनर्जी लाता है और यही इस फिल्म की लाइफ है। इसलिए जब आप सांता की प्रतीक्षा करें, तो आप बैठ कर इन अविश्वसनीय बच्चों को भी देखें। कैसे एक हीरो बनना है! क्या तुम साथ हो? रॉबर्ट रोड्रिग्ज़ द्वारा निर्देशित ‘वी कैन बी हीरोज’ इस क्रिसमस पर नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

सुपरहीरो थीम पर आधारित है फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ फिल्म सुपरहीरो थीम पर आधारित है। जिसमें सुपर हीरो के बच्चे एलियन के अटैक करने के बाद अपने माता-पिता और दुनिया को बचाते हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर को यानी क्रिसमस के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के बाद प्रियंका फिर विलेन का किरदार निभा रही हैं।

प्रियंका के अलावा इस फिल्म में क्रिश्चियन स्लेटर, सुंग कांग, पेड्रो पास्कल, बॉयड होलब्रुक और हैली रीनहार्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक रॉबर्ट रोड्रिग्ज़ हैं। इससे पहले रॉबर्ट रोड्रिग्ज़ ‘द एडवेंचर्स ऑफ़ शार्कबॉय एंड लावागर्ल इन 3-डी’, और ‘स्पाई किड्स’ जैसी फिल्में भी बना चुके हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

You may also like

Leave a Comment