Home HollywoodSholay Was Copied From Hollywood Films,हॉलिवुड फिल्मों से चुराई हुई थी ‘शोले’? जानें सच – superhit bollywood movie sholay was copied from these hollywood film know the truth – News from bollywood News

Sholay Was Copied From Hollywood Films,हॉलिवुड फिल्मों से चुराई हुई थी ‘शोले’? जानें सच – superhit bollywood movie sholay was copied from these hollywood film know the truth – News from bollywood News

by BollywoodNewsAndMovie


नवभारतटाइम्स.कॉम•

बॉलिवुड में काफी फिल्मोंं पर यह आरोप लगता है कि वे किसी विदेशी फिल्म से कॉपी की गई हैं। इनमें एक और मशहूर बॉलिवुड फिल्म ‘शोले’ का नाम भी शामिल है। दरअसल इस सुपरहिट फिल्म पर आरोप लगता है कि इस फिल्म की कहानी, कैरक्टर्स और सीन विदेशी फिल्मों से चुराए गए थे। यहां जानें, इसके पीछे का सच क्या है।

sholay
पिछले दिनों प्रड्यूसर-डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने यह घोषणा की थी कि वह बॉलिवुड की क्लासिक फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का रीबूट वर्जन बनाएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही ऑरिजनल फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने यह आपत्ति जताई थी कि जफर ने फिल्म को बनाने से पहले न तो उनसे चर्चा की और न ही उन्होंने इसकी इजाजत ली है। हालांकि जफर ने यह कहा था कि वह फिल्म का रीमेक या सीक्वल नहीं बना रहे हैं बल्कि इसका एक रीबूट वर्जन बना रहे हैं। फिर भी शेखर कपूर का दावा है कि जफर बिना इजाजत ‘मिस्टर इंडिया’ कैरक्टर्स का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

वैसे यह कोई नई बात नहीं है कि बॉलिवुड में किसी फिल्म की कॉपी की जा रही है। पहले भी बॉलिवुड की कई फिल्मों पर ऐसे आरोप लग चुके हैं जो हॉलिवुड या अन्य किसी भाषा की मूवी से कॉपी की जाती हैं। ऐसे में बॉलिवुड में अब तक की सबसे आइकॉनिक फिल्म ‘ शोले ‘ का नाम भी आता है। रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी सलीम-जावेद की लिखी हुई सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ पर भी कई हॉलिवुड फिल्मों से कॉपी किए जाने के आरोप लगे हैं।

कहा जाता है कि ‘शोले’ मशहूर फिल्म ‘सेवेन समुराई’ की कॉपी थी। यह फिल्म सात ऐसे लड़ाकों की कहानी थी जो गांव वालों को इकट्ठा करके डाकुओं से लड़ते हैं। हालांकि ‘शोले’ और इस फिल्म में यह फर्क था कि सेवन समुराई में डाकुओं से लड़ने वाले सात हीरो थे जबकि शोले में केवल दो ही हीरो डाकुओं से लड़ते हैं। ऐसी ही एक अन्य हॉलिवुड फिल्म है ‘वन्स अपॉन टाइम इन वेस्ट’। कहा जाता है कि शोले इस फिल्म से प्रेरित थी। ‘वन्स अपॉन टाइम इन वेस्ट’ में भी विलन हीरो के पूरे परिवार को बेरहमी से खत्म कर देता है।

seven-samurai
कहा जाता है कि ‘शोले’ की कहानी ‘सेवेन समुराई’ से चुराई गई थी।

‘शोले’ का आपको ट्रेन वाला सीन तो याद ही होगा जिसमें जय और वीरू ट्रेन का पीछा करते डाकुओं का बहादुरी से मुकाबला करते हैं। उस टाइम पर फिल्म का यह लंबा सीन काफी पसंद किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि यह सीन एक विदेशी फिल्म ‘नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर’ से पूरी तरह कॉपी किया गया था। अगर आपको यकीन न हो तो देखें यहां क्लिक करके देखें यह विडियो।

https://www.youtube.com/watch?v=ZVaX5ONO08k

‘शोले’ की मेन यूएसपी थी जय और वीरू की जोड़ी। हालांकि आपको यह जानकर भी ताज्जुब होगा कि यह जोड़ी भी एक विदेशी फिल्म ‘बुच कैसिडी ऐंड सनडान्स किड’ से प्रेरित थी। बुच कैसिडी एंड सनडान्स किड में दो किरदार बुच और सनडान्स दो छोटे-मोटे चोर हैं और फिल्म के हीरो हैं।

gabbar
‘शोले’ में गब्बर का किरदार सबसे ज्यादा फेमस हुआ

‘शोले’ पर 1971 में आई सुपरहिट फिल्म ‘मेरा गांव मेरा देश’ से प्रेरित होने के भी आरोप लगते हैं। दरअसल ‘मेरा गांव मेरा देश’ में विलन का किरदार विनोद खन्ना ने निभाया था जिसका नाम जब्बर सिंह था। कहा जाता है कि ‘शोले’ का गब्बर सिंह इसी जब्बर सिंह से प्रेरित था।