Home Morning News (खास खबरें)सीजी न्यूज:सीएम साय आज सरगुजा को देंगे फोरलेन सड़क की सौगात, स्कूल-कॉलेज बंद, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Sai Will Inauguration Four-lane Road To Surguja Today; Read Here Today Programs, Raipur Morning News

सीजी न्यूज:सीएम साय आज सरगुजा को देंगे फोरलेन सड़क की सौगात, स्कूल-कॉलेज बंद, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Sai Will Inauguration Four-lane Road To Surguja Today; Read Here Today Programs, Raipur Morning News

by BollywoodNewsAndMovie


CM Sai will Inauguration four-lane road to Surguja today; read here today programs, Raipur Morning News

ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज सीएम हाउस सिविल लाइन रायपुर से ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सरगुजा जिले में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह और सीतापुर से तराई तक फोरलेन सड़क की शुरुआत करेंगे। 


रायपुर में आज स्कूल-कॉलेज बंद

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में अर्नब चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। रायपुर में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। चारों तरफ घने काले बादल छाए हुए हैं। ऐसे में संभावित भारी बारिश को देखते हुए रायपुर जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में संभावित परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों,  महाविद्यालयों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश रहेगा। बता दें कि यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। 

महिला आयोग की जनसुनवाई आज

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं से जुड़े प्रकरणों में 29 अक्टूबर को रायपुर में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष ममता साहू के नेतृत्व में आयोग के अन्य सदस्य भी सुनवाई में शामिल होंगे। जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखने का अवसर देना और उन्हें तुरंत न्याय दिलाने की दिशा में पहल करना है।

रोजगार मेला आज

कोंडागांव और बेमेतरा जिले में 29 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। दोनों जिलों में कुल 645 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसमें रायपुर में रह रहे युवा भी शामिल होने दोनों जिलों में जायेंगे। कोंडागांव में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला लगेगा। इसमें विभिन्न निजी कंपनियां फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग स्टाफ, टीम मैनेजर और ट्रेनिंग ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास और स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।  आयु सीमा सामान्यतः 18 से 50 वर्ष तय है। कुछ पदों के लिए फ्रेशर अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। बेमेतरा जिला रोजगार कार्यालय की ओर से शासकीय पीजी कॉलेज के रूसा भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के 500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी। 



Source link

You may also like

Leave a Comment