1
Prayagraj News: म की समस्या लाइलाज हो गई है। बुधवार को भी फाफामऊ में सुबह से शाम तक भाषण जाम लगा रहा। पुलिसकर्मियों की कोशिश पर देर शाम यातायात सुचारू हो पाया। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे फाफामऊ बाईपास के पास कुछ वाहनों को सड़क के किनारे आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया गया था। इससे कुछ ही देर में वाहनों का दबाव बढ़ जाने से जाम लग गया। फाफामऊ पुल से लेकर शांतिपुरम तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों के आगे निकलने की होड़ में फाफामऊ बाजार से लेकर गद्दोपुर तक भीषण जाम लग गया। जाम में घंटों फंसकर लोग परेशान होते रहे।
देर शाम तक पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर जाम खुलवाया।
