Home Hollywoodहॉलीवुड:दिग्गज कलाकार पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की आयु में निधन, अल्जाइमर और डिमेंशिया से जूझ रहे थे अभिनेता – Actor Patrick Stewart Death Alzheimer And Dementia Star Trek Legend Upcoming Marvel Movie Avengers Doomsday

हॉलीवुड:दिग्गज कलाकार पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की आयु में निधन, अल्जाइमर और डिमेंशिया से जूझ रहे थे अभिनेता – Actor Patrick Stewart Death Alzheimer And Dementia Star Trek Legend Upcoming Marvel Movie Avengers Doomsday

by BollywoodNewsAndMovie


Actor Patrick Stewart death Alzheimer and dementia Star Trek Legend upcoming Marvel movie Avengers Doomsday

बड़ी खबर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन में जन्मे दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्स-मेन सीरीज में अपने किरदार प्रोफेसर चार्लस जेवियर  अलावा स्टार ट्रेक और मार्वल वर्ल्ड से जुड़ी कई कृतियों में यादगार अभिनय करने वाले अभिनेता पैट्रिक का निधन अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुआ। 86 साल की आयु में अंतिम सांस लेने वाले पैट्रिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।


न्यूयॉर्क टाइम्स समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार ट्रेक के प्रसिद्ध अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन होने के बाद उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। साइंस फिक्शन फिल्मों में अपने किरदारों को अमर करने वाले पैट्रिक के निधन से हॉलीवुड समेत अंतरराष्ट्रीय फिल्म समुदाय में भी शोक का माहौल है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पैट्रिक का निधन बड़ा झटका है, साइंस फिक्शन की फिल्म से जुड़े लोगों ने हाल ही में कई दिग्गजों को खोया है। चेकोव अभिनेता वाल्टर कोएनिग के निधन के तुरंत बाद, पैट्रिक स्टीवर्ट जैसी महान हस्ती को खो दिया। स्टीवर्ट ने गत गर्मियों में फिलहाल फिल्मों से रिटायर न होने की बात कही थी। वह मार्वल वर्ल्ड की फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे में भी नजर आने वाले थे।

पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन कैसे हुआ?

परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया, गहरे दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन अमेरिका में लॉस एंजेलिस स्थित उनके घर पर हुआ। उनकी पत्नी सनी उनकी देखभाल कर रही थीं। पैट्रिक अल्जाइमर रोग और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रहे थे।



Source link

You may also like

Leave a Comment