{“_id”:”6ad6e9e1facd4dbfb00bcf95″,”slug”:”tiger-shroff-firing-case-suniel-shetty-ram-gopal-varma-vidyut-jammwal-b-town-celebs-express-shock-2026-10-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”टाइगर श्रॉफ: अभिनेता पर हुई फायरिंग से बॉलीवुड सितारों में बढ़ी चिंता, सुनील शेट्टी और विद्युत ने उठाए सवाल”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

बॉलीवुड सेलेब्स
– फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने इस घटना को पहले कभी न देखा गया मामला बताया। वहीं, अभिनेता विद्युत जामवाल ने टाइगर के उन फैंस पर नाराजगी जताई, जो घटना के दौरान मदद करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे।
बता दें कि यह घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई। टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं। हालांकि, टाइगर को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
