Home Hollywood#MeToo: बॉलीवुड में यौन शोषण की क्या है हक़ीक़त?

#MeToo: बॉलीवुड में यौन शोषण की क्या है हक़ीक़त?

by BollywoodNewsAndMovie


राधिका आप्टे

प्रकाशित

भारत के छोटे-छोटे गांवों और शहरों से हर साल हज़ारों लड़के-लड़कियां फ़िल्म स्टार बनने का सपना संजोए हुए मुंबई पहुंचते हैं. लेकिन कई लोगों के लिए मुंबई जाकर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने का अनुभव एक बुरा सपना बनकर रह जाता है.

बीबीसी संवादादाता रजिनी वैद्यानाथन और प्रतीक्षा घिल्डियाल ने ऐसी कई अभिनेत्रियों से बात की जिन्होंने कास्टिंग एजेंट्स और डायरेक्टर्स द्वारा यौन शोषण का सामना करने की बात कही है.

छह साल पहले सुजाता (बदला हुआ नाम) ने अपने रूढ़िवादी घरवालों को इसके लिए मना लिया कि वे उसे गांव का घर छोड़कर मुंबई जाकर एक्ट्रेस बनने की इजाज़त दे दें.

उस वक्त सुजाता की उम्र मात्र 19 साल थी. और एक्टिंग स्किल कम थे और संपर्क बिलकुल भी नहीं थे. लेकिन जल्द ही सुजाता की मुलाक़ात उन लोगों से होने लगी जो उसे फिल्म इंडस्ट्री में घुसने के पैंतरे सिखाने की सलाह दे रहे थे.

वीडियो कैप्शन, ”उसने जहां चाहा, जैसे चाहा मुझे छुआ”

ऐसे ही लोगों में से एक कास्टिंग एजेंट ने सुजाता को अपने अपार्टमेंट में आकर मिलने के लिए कहा.



Source link

You may also like

Leave a Comment