Home Box OfficeJailer 2 Vs Udta Teer Box Office Collection On Thursday Know Total Earnings Of Drishyam 3 – Entertainment News: Amar Ujala

Jailer 2 Vs Udta Teer Box Office Collection On Thursday Know Total Earnings Of Drishyam 3 – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie




इन दिनों सिनेमाघरों में ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’, ‘नई नवेली’, ‘प्रहार’ और ‘दृश्यम 3’ लगी हुई हैं। सभी फिल्मों में रजनीकांत की फिल्म सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। ‘उड़ता तीर’ का कलेक्शन घटा है, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। जानिए गुरुवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।





jailer 2 vs udta teer box office collection on Thursday know total earnings of drishyam 3

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


‘जेलर 2’ की घटी कमाई

  • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं।
  • हालांकि अब इसकी कमाई में पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की जा रही है। 
  • बुधवार को इस फिल्म ने 7.20 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • गुरुवार यानी 15वें दिन इसने 5.90 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 429.55 करोड़ रुपये हो गया है।
  • वहीं वर्ल्डवाइड इसने 765.15  करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

पैट्रिक स्टीवर्ट: ‘हमने महान हस्ती को खो दिया’, ‘एक्स-मेन’ के ह्यू जैकमैन समेत इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि


jailer 2 vs udta teer box office collection on Thursday know total earnings of drishyam 3

उड़ता तीर
– फोटो : यूट्यूब


‘उड़ता तीर’ का क्या है हाल?

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 2.65 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के सातवें दिन इसने 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 31.25 करोड़ रुपये हो गया है।

 


jailer 2 vs udta teer box office collection on Thursday know total earnings of drishyam 3

फिल्म ‘नई नवेली’ में यामी गौतम
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


लाखों में सिमटी ‘नई नवेली’   

  • यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ की कमाई काफी घट गई है।
  • इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है।
  • बुधवार को इसने 25 लाख रुपये कमाए थे।
  • गुरुवार को इस फिल्म ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
  • इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.80 करोड़ रुपये हो गया है। 


jailer 2 vs udta teer box office collection on Thursday know total earnings of drishyam 3

प्रहार फिल्म रिव्यू
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘प्रहार’ का कलेक्शन

राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की कमाई हर दिन घट रही है। बुधवार को इसने 29 लाख रुपये कमाए थे। गुरुवार यानी 14वें दिन इसने सिर्फ 28 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं इसका कुल कलेक्शन 21.57 करोड़ रुपये हो गया है। 




Source link

You may also like

Leave a Comment