सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ₹500 करोड़ के पार चली गई है, वहीं इसे जोरदार झटका भी लगा है। 12 दिनों में पहली बार यह फिल्म 10 करोड़ भी नहीं कमा सकी। जबकि ‘डीसी’ ने पहले सोमवार को ओपनिंग डे से भी अधिक का कारोबार कर उम्मीदें जगा दी हैं।

भारतीय सिनेमाघर अब स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। बॉलीवुड से दो बड़ी फिल्में- सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, इस शुक्रवार 14 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। इन दोनों की रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर कंपीटिशन बढ़ेगा, वहीं इसका सीधा असर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और ‘द ओडिसी’ पर पड़ने वाला है।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ इंडिया बॉक्स ऑफिस
Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे‘ ने भारत में 12,765 शोज से ₹7.60 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले रविवार को इसने ₹34.70 करोड़ कमाए थे। हालांकि, इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। भारत में इसने कुल ₹505.93 करोड़ का ग्रॉस कलेकशन कर लिया है। यह भारत में ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को पछाड़कर सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। मार्वल स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स की यह फिल्म कुल ₹423.05 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है।
- पहला हफ्ता- ₹334.75 करोड़
- 9वां दिन, शुक्रवार – ₹15.00 करोड़
- 10वां दिन, शनिवार- ₹31.00 करोड़
- 11वां दिन, रविवार- ₹34.70 करोड़
- 12वां दिन, सोमवार – ₹7.60 करोड़
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
डेस्टिन डेनियल क्रेटन के डायरेक्शन में बनी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने दुनियाभर में अब $1.66 बिलियन यानी ₹15882.34 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। इसमें से घरेलू बॉक्स ऑफिस यानी अमेरिका में जहां $654.34 मिलियन की कमाई हुई है, वहीं विदेशी बाजार से बंपर $1.01 बिलियन का कारोबार हुआ है। दिलचस्प बात यह भी है कि फिल्म का बजट $225 मिलियन (करीब ₹2150 करोड़) है।
DC फर्स्ट मंडे टेस्ट में फर्स्ट क्लास पास
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ‘डीसी’ ने फर्स्ट मंडे टेस्ट अव्वल नंबरों से पास कर लिया है। इसने सोमवार को तमिल, तेलुगू और हिंदी मिलाकर ओपिनंग डे से भी अधिक ₹6.00 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹31.01 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹26.95 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने चार दिनों में ₹13.25 करोड़ का कारोबार किया है, जिससे वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹44.26 करोड़ हो गया है। फिल्म का बजट ₹25 करोड़ बताया जाता है। लिहाजा, यह चार दिनों में ही देश में अब मुनाफा कमा रही है।
- पहला दिन, शुक्रवार – ₹4.40 करोड़
- दूसरा दिन, शनिवार – ₹7.00 करोड़
- तीसरा दिन, रविवार- ₹9.55 करोड़
- चौथा दिन, सोमवार- ₹6.00 करोड़
‘ओह माय डॉग’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डायरेक्टर अमित राय की पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘ओह माय डॉग‘ गिने-चुने शोज में चल रही है। सोमवार को 663 शोज से इसने ₹25 लाख का बिजनस किया है। हालांकि, वीकेंड में जिस तरह कमाई बढ़ी थी, इस फिल्म से उम्मीदें जगने लगी थीं। लेकिन अफसोस कि वीकडेज आते ही यह ढीली पड़ गई। ₹25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देश में चार दिनों में कुल ₹4.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹3.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
- पहला दिन, शुक्रवार – ₹90 लाख
- दूसरा दिन, शनिवार – ₹1.10 करोड़
- तीसरा दिन, रविवार- ₹1.25 करोड़
- चौथा दिन, सोमवार – ₹25 लाख
‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस: 25वें दिन घटी कमाई
मैट डेमन स्टारर ‘द ओडिसी’ की कमाई भी सोमवार को गिरी है। हालांकि, 25वें दिन भी फिल्म ने भारत में करोड़ों का कारोबार किया है, वो भी महज 837 शोज से। दुनियाभर में $1.11 बिलियन (₹10603.77 करोड़) कमा चुकी क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म ने सोमवार को भारत में ₹1.48 करोड़ की नेट कमाई की है।
- पहला हफ्ता- ₹90.30 करोड़
- दूसरा हफ्ता – ₹44.95 करोड़
- तीसरा हफ्ता – ₹23.50 करोड़
- 22वां दिन, शुक्रवार – ₹2.40 करोड़
- 23वां दिन, शनिवार- ₹4.00 करोड़
- 24वां दिन, रविवार- ₹4.35 करोड़
- 25वां दिन, सोमवार- ₹1.48 करोड़
‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस: बोरिया बिस्तर पैक
इन सब के बीच, रिलीज के 32वें दिन ‘धमाल 4’ ने 1,656 शोज के बावजूद सिर्फ ₹31 लाख की नेट कमाई की है। ₹200 करोड़ के बजट में बनी अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की यह फिल्म अब तक ₹166.26 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹197.47 करोड़ की ग्रॉस कमाई ही कर पाई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹228.32 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
‘जन नायकन’ पर फ्लॉप का ठप्पा
थलपति विजय की आखिरी फिल्म होने के बावजूद ‘जन नायकन’ दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से फ्लॉप हो गई है। वजह ₹500 करोड़ का बजट है। एच विनोद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दर्शकों को रिझा नहीं पाई। असर यह हुआ कि फैंस को छोड़कर किसी ने इस फिल्म को तरजीह नहीं दी। रिलीज के 19वें दिन 1,976 शोज के बावजूद ‘जन नायकन’ सिर्फ ₹75 लाख कमा पाई है। भारत तमिल, तेलुगू और हिंदी मिलाकर इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹224.89 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹193.05 करोड़ तक पहुंचा है। जबकि विदेशों में ₹93.20 करोड़ की कमाई हुई है। टोटल वर्ल्डवाइड कलेकशन ₹318.09 करोड़ है। खबर है कि यह फिल्म अब 21 अगस्त से OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर भी स्ट्रीम होने वाली है।

