Home Box OfficeBox Office: स्‍पाइडर-मैन ने दूसरे वीकेंड में तोड़े 3 रिकॉर्ड, कमाई ₹158596768387 पार, Odyssey और DC ने मचाई धूम – spider man brand new day box office collection worldwide day 11 dc movie collection day 3 ohh my dog box office the odyssey crosses 1 billion dollars

Box Office: स्‍पाइडर-मैन ने दूसरे वीकेंड में तोड़े 3 रिकॉर्ड, कमाई ₹158596768387 पार, Odyssey और DC ने मचाई धूम – spider man brand new day box office collection worldwide day 11 dc movie collection day 3 ohh my dog box office the odyssey crosses 1 billion dollars

by BollywoodNewsAndMovie


‘स्‍पाइडर-मैन: ब्रांड न्‍यू डे’ बॉक्‍स ऑफिस पर छप्‍परफाड़ कमाई कर रही है। अपने दूसरे वीकेंड में इसने नए और 3 बड़े र‍िकॉर्ड तोड़कर इत‍िहास रच द‍िया है। दूसरी ओर, रविवार को ‘द ओडिसी’ भी 1 ब‍िल‍ियन डॉलर के पार जा चुकी है। ‘ओह माय डॉग’ ने ग‍िने-चुने शोज के बावजूद शानदार कमाई की है। जबकि DC भी दमदार है।

Sunday Box Office
Box Office: स्‍पाइडर-मैन ने दूसरे वीकेंड में तोड़े 3 रिकॉर्ड, कमाई ₹158596768387 पार, Odyssey और DC ने मचाई धूम
टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने अपने दूसरे वीकेंड में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इसने 3 नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पहला, यह अपने घरेलू नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से $655 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली फ‍िल्म बन गई है। दूसरा, सिर्फ विदेशी बाजार से इसने महज 11 दिनों में $1 बिलियन कमा लिए हैं। तीसरा, भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर मार्वल स्‍टूडियो और सोनी पिक्‍चर्स की इस फिल्‍म का क्रेज देखने लायक है। दो हफ्तों से भी कम समय में, यह भारत में अब सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्‍म बन गई है और इसने ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारतीय दर्शकों के बीच, इस वक्‍त सिनेमाघरों में हॉलीवुड फ‍िल्मों को दबदबा है। रविवार को भी जहां ‘स्‍पाइडर-मैन’ ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, वहीं रिलीज के 24वें दिन भी क्रिस्‍टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का करोड़ों का कारोबार जारी है। यह फिल्‍म भी अब वर्ल्‍डवाइड $1 बिलियन के पार चली गई है। दूसरी ओर, नई भारतीय रिलीज में ‘ओह माय डॉग’ ने कम शोज के बावजूद पहले वीकेंड में उम्‍मीद से बढ़‍िया प्रदर्शन किया है, वहीं लोकेश कनगराज की ‘DC’ ने दमदार मौजूदगी दर्ज की है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ इंडिया बॉक्‍स ऑफिस

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 11वें दिन ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे‘ ने भारत में 13,862 शोज में ₹34.70 करोड़ की नेट कमाई की है। इस दौरान एक बार फिर रविवार को हिंदी के शोज में जबरदस्‍त 92% ऑक्‍यूपेंसी दर्ज की गई है। भारत में इस सुपरहीरो फिल्‍म ने अब तक कुल ₹496.86 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्‍म बन गई है। इसने ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की ₹477.50 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को 11 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है। भारत में टॉम हॉलैंड और जेंडया स्‍टारर फिल्‍म ने कुल ₹415.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

  • पहला हफ्ता- ₹334.75 करोड़
  • 9वां दिन, शुक्रवार – ₹15.00 करोड़
  • 10वां दिन, शनिवार- ₹31.00 करोड़
  • 11वां दिन, रविवार- ₹34.70 करोड़

भारत में सबसे अध‍िक कमाई करने वालीं टॉप 5 हॉलीवुड फिल्‍में

  1. स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (2026) – ₹496.86 करोड़
  2. अवतार: द वे ऑफ वॉटर (2022) – ₹477.50 करोड़
  3. एवेंजर्स: एंडगेम (2019) – ₹445.00 करोड़
  4. एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (2018) – ₹272 करोड़
  5. स्पाइडर-मैन: नो वे होम (2021) – ₹271.00 करोड़

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

डेस्टिन डेनियल क्रेटन के डायरेक्‍शन में बनी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में अलग ही तेवर दिखा रही है। भारत में 30 जुलाई और अमेरिका सहित बाकी दुनिया में 31 जुलाई को रिलीज इस फिल्‍म ने अब तक नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ‍िस पर $655.08 मिलियन (₹6239.30 करोड़)का आंकड़ा पार कर लिया है। दिलचस्‍प बात यह है कि अमेरिका के बाहर यानी, ओवरसीज मार्केट से इस फिल्‍म ने $1.01 ब‍िल‍ियन (₹9620.27 करोड़) की ग्रॉस कमाई की है। जबकि दोनों कमाई को जोड़ दें तो 11 दिनों में ‘स्‍पाइडर-मैन: ब्रांड न्‍यू डे’ ने वर्ल्‍डवाइड $1.66 ब‍िल‍ियन यानी ₹158596768387 की ग्रॉस कमाई कर ली है। जैसी रफ्तार है, यह फिल्‍म आसानी से अपने दूसरे हफ्ते में ही $2 बिलियन क्लब में शामिल हो जाएगी।

‘ओह माय डॉग’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

भारतीय सिनेमाघरों में ‘स्‍पाइडर-मैन’ की धूम के बीच तारीफ डायरेक्‍टर अमित राय की फिल्‍म ‘ओह माय डॉग‘ की भी बनती है। इंसान और कुत्तों के रिश्‍तों पर बनी इस थ्र‍िलर फिल्‍म ने 700-800 गिने-चुने शोज के बावजूद पहले वीकेंड में ₹3.25 करोड़ का का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। रविवार को भी इसने ₹1.25 करोड़ की नेट कमाई की है। फिल्‍म का बजट ₹25 करोड़ है।

  • पहला दिन, शुक्रवार – ₹90 लाख
  • दूसरा दिन, शनिवार – ₹1.10 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार- ₹1.25 करोड़

DC बॉक्‍स ऑफिस कलेकशन

डायरेक्‍टर से एक्‍टर बने लोकेश कनगराज की ‘DC’ भी साउथ सिनेमाघरों के बूते अलग ही कमाल कर रही है। तीन दिनों में देश में ₹24.11 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹20.95 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। रविवार को भी इसने तमिल, तेलुगू और हिंदी मिलाकर ₹9.55 करोड़ की नेट कमाई की है। तीन दिनों में फिल्‍म का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹31.86 करोड़ तक पहुंचा है। महज ₹25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म में वामिका गब्‍बी भी हैं।

  • पहला दिन, शुक्रवार – ₹4.40 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार – ₹7.00 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार- ₹9.55 करोड़

वीकेंड में उछली ‘धमाल 4’, अब बोरिया बिस्‍तर पैक

एक महीने पुरानी हो चुकी ‘धमाल 4’ की कमाई भी पांचवें वीकेंड में उछली है। बीते छह दिनों से लाखों में कमा रही इस फिल्‍म ने रविवार को 31वें दिन ₹1.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹197.10 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹165.95 करोड़ तक पहुंचा है। हालांकि, यह अभी भी अपने ₹200 करोड़ के बजट से पीछे है। वर्ल्‍डवाइड फिल्‍म ने ₹227.95 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है।

‘जन नायकन’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: 18वां दिन

फ्लॉप के ठप्‍पे के करीब, थलपति विजय की फेयरवेल फिल्‍म ‘जन नायकन’ को भी वीकेंड ने राहत दी है। ₹500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने 18वें दिन ₹3.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹224.03 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹192.30 करोड़ तक पहुंचा है। एच. विनोद के डायरेक्‍शन में बनी ‘जन नायकन’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹317.18 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। यह फिल्‍म कथ‍ित तौर पर 21 अगस्‍त से OTT प्‍लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने वाली है।

‘द ओडिसी’ वर्ल्‍डवाइड $1.10 ब‍िल‍ियन पार, टूटा ‘द डार्क नाइट राइजेज’ का रिकॉर्ड

लास्‍ट बट नॉट द लीस्‍ट! क्रिस्‍टोफर नोलन की एपिक ड्रामा ‘द ओडिसी’ ने 24 दिनों में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। वर्ल्‍डवाइड यह फिल्‍म $1.10 ब‍िल‍ियन (₹10522.91 करोड़) के पार पहुंच गई है। इसी के साथ यह नोलन की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म भी बन गई है। इसने 2012 में रिलीज ‘द डार्क नाइट राइजेज’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने $1.085 बिलियन कमाए थे। भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर भी ‘द ओडिसी’ ने बेजोड़ प्रदर्शन किया है। रविवार को 24वें दिन इसने ₹4.35 करोड़ की नेट कमाई की है। इसी के साथ भारत में मैट डेमन की इस फिल्‍म ने ₹201.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹169.50 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।

  • पहला हफ्ता- ₹90.30 करोड़
  • दूसरा हफ्ता – ₹44.95 करोड़
  • तीसरा हफ्ता – ₹23.50 करोड़
  • 22वां दिन, शुक्रवार – ₹2.40 करोड़
  • 23वां दिन, शनिवार- ₹4.00 करोड़
  • 24वां दिन, रविवार- ₹4.35 करोड़
स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें