Home Box Office‘जेलर 2’ ने की बंपर कमाई, बनी तमिलनाडु में 200 करोड़ कमाने वाली रजनीकांत की पहली फिल्म

‘जेलर 2’ ने की बंपर कमाई, बनी तमिलनाडु में 200 करोड़ कमाने वाली रजनीकांत की पहली फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई हुई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. साउथ का बॉलीवुड स्टार्स के साथ कॉलाबोरेशन ने इसमें जान डाल दी है. ‘जेलर 2’ को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है, जिसके बाद ये रजनीकांत और तमिल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. 

इसी बीच अब ‘जेलर 2’ के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 750 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी ‘जेलर 2’ ने रजनीकांत की तमिलनाडु में 200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म भी बन चुकी है. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन.

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नेलशन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जेलर 2’ ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.0 और ‘जेलर’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. रजनीकांत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन तमिलनाडु में उनकी कोई फिल्म नहीं थी, जिसने 200 करोड़ का कलेक्शन किया हो. सैकनिल्क के अनुसार, उनकी फिल्म ‘जेलर’ ने तमिलनाडु में करीब 189.50 करोड़ का बिजनेस किया था. 

अब ‘जेलर 2’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए तमिलनाडु में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 16 दिनों में तमिलनाडु में 198.75 करोड़ का बिजनेस किया था और अब शनिवार की कमाई के बाद इसने इस आंकड़े को पार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: ‘रामायणम्’ ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर

‘जेलर 2’ तोड़ पाएगी ‘द गोट’ और ‘लियो’ का रिकॉर्ड?

‘जेलर 2’ तमिलनाडु में 200 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर ली है. इसी के साथ ही अब इसका नया टारगेट ‘द गोट’ और ‘लियो’ के साथ ही ‘पोन्नियन सेल्वन’ को माना जा रहा है. ऐसे में देखना होगा कि ‘रामायणम्’ की रिलीज से पहले रजनीकांत की फिल्म इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाती है या नहीं. सैकनिल्क के अनुसार, यहां देखिए तमिलनाडु में 200 करोड़ कमाने वाली टॉप 5 फिल्में…

1.  द गोट- 218 करोड़
2. लियो- 215 करोड़
3. पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1- 212.92 करोड़
4. जेलर 2 (17 दिन)- 200 करोड़ से ज्यादा
5. जेलर- 189.35 करोड़

1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है ‘जेलर 2’

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर बड़ा प्रिडिक्शन किया जा रहा है. माना जा रहा है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में दुनियाभर में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. कहा जा रहा है कि फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये 1000 करोड़ कमाने वाली तमिल की पहली फिल्म होगी.



Source link

You may also like

Leave a Comment