Home Box OfficeBhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, किया 23 करोड़ का कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, किया 23 करोड़ का कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


अक्षय कुमार की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इससे एक दिन पहले 16 अप्रैल को रात 9 बजे फिल्म का पेड प्रीमियर आयोजित किया गया था। 14 साल के लंबे अंतराल के बाद क्या अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी वह जादू फिर से बिखेर पाई, जिसकी दर्शकों को उम्मीद थी? अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं। ऐसे में कलेक्शन पर निर्भर करता है कि लोगों को फिल्म कितनी पसंद आई। आइए देखते हैं कि क्या ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन पाई है।

भूत बंगला ने पहले दिन दुनिया भर में कमाए 23 करोड़

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 23.90 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की है। Sacnilk के अनुसार ‘भूत बंगला’ ने दुनिया भर में कुल 23.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें भारत में कुल 18.90 करोड़ रुपये और विदेशों में 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है।

भूत बंगला का पहले दिन का कलेक्शन

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले दिन अनुमानित 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग से हुई 3.50 करोड़ रुपये की कमाई को जोड़ा जाता है तो फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 15.75 करोड़ रुपये हो जाता है। यह आंकड़ा 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग की शुरुआती ट्रेड उम्मीदों के अनुरूप है, बल्कि उनसे थोड़ा ज्यादा ही है। हाल ही में रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और दिवंगत दिग्गज असरानी भी हैं।

अक्षय कुमार की पोस्ट-पैंडेमिक टॉप ओपनर फिल्म

‘भूत बंगला’ अब अक्षय कुमार की महामारी के बाद रिलीज हुई फिल्मों में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है। जहां ‘सूर्यवंशी’ लगभग 26.29 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अभी भी पहले नंबर पर है, वहीं ‘हाउसफुल 5’ 24 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है।

ये भी पढे़ं-

19 साल पुराना सीरियल, चार लड़कियों की कहानी, रिश्तों की उथल-पुथल ने जीता दर्शकों का दिल

‘कभी सौतन कभी सहेली’ का हर्ष याद है? 26 साल में इतना बदल गया एक्टर का लुक

Latest Bollywood News





Source link

You may also like

Leave a Comment