Home Morning News (खास खबरें)Rohtak News:प्रभात फेरी में गूंजे बाबा के जयकारे, भजनों पर झूमे भक्त – Chants Of ‘baba’ Echoed During The Morning Procession; Devotees Swayed To Devotional Songs

Rohtak News:प्रभात फेरी में गूंजे बाबा के जयकारे, भजनों पर झूमे भक्त – Chants Of ‘baba’ Echoed During The Morning Procession; Devotees Swayed To Devotional Songs

by BollywoodNewsAndMovie


रोहतक। सर्कुलर रोड स्थित डेरा महंत श्री बाबा बालक पुरी जी डेरे से कार्तिक माह में प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को डेरे से निकली प्रभात फेरी घनीपुरा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

डेरे के महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज के नेतृत्व में निकली फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। घनीपुरा में सत्संग का आयोजन किया गया। ढोलक-मंजीरों की थाप और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज ने कहा कि कार्तिक माह में प्रभात फेरी निकालने से सुख-समृद्धि आती है और मन को शांति मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजेश शर्मा, कार्तिक पुरी, सिमरन पुरी, प्रसन पुरी, करतार पुरी, आनंद पुरी, आदित्य पुरी, हरपाल, सुरेंद्र शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। डेरा प्रबंधन ने बताया कि शनिवार को प्रभात फेरी शिवम एन्क्लेव स्थित खाटू श्याम मंदिर में निकाली जाएगी, जबकि दूसरी फेरी माल गोदाम रोड पर होगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment