बिग बॉस 20:सलमान ने लगाई गुल्लू-स्काउट की जमकर क्लास, लव का काश्वी को बड़ा मैसेज; इस कंटेस्टेंट की हुई तारीफ – Bigg Boss 20 Salman Khan Schools Scout And Gullu Love Gill Sends Strong Message To Kashvi
previous post
{“_id”:”6ae629b65524b94f4b0eae28″,”slug”:”bigg-boss-20-salman-khan-schools-scout-and-gullu-love-gill-sends-strong-message-to-kashvi-2026-10-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिग बॉस 20: सलमान ने लगाई गुल्लू-स्काउट की जमकर क्लास, लव का काश्वी को बड़ा मैसेज; इस कंटेस्टेंट की हुई तारीफ”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

बिग बॉस 20
– फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। शनिवार को वीकएंड का वार में होस्ट सलमान खान बीते हफ्ते की बातों को लेकर घरवालों की क्लास लेते नजर आए। जानिए किन कंटेस्टेंट्स को मिली सलमान की ओर से हिदायत।
स्काउट की लगाई क्लास
बीते हफ्ते स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी शो में पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने स्काउट और लव को उनके रिश्ते को लेकर खरी-खोटी सुनाई थी और लव से दूरी बनाने को कहा था। अब आज सलमान ने स्काउट से उस दिन को लेकर बात की। पिछले हफ्ते काश्वी ने लव को लेकर कई सवाल खड़े किए थे।
इस पर बात करते हुए सलमान ने स्काउट से पूछा, ‘अगर आप सचमें लव को बहन मानते थे, तो उस समय आपको बोलना चाहिए था। आपको लव के लिए स्टैंड लेना चाहिए था। आपने क्यों कुछ नहीं बोला?’
