Home Morning News (खास खबरें)Charkhi Dadri News:पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम साफ दिन में धूप तो सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक – Following The Western Disturbance, The Weather Will Clear Up; There Will Be Sunshine During The Day, While The Chill Will Intensify In The Morning And Evening

Charkhi Dadri News:पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम साफ दिन में धूप तो सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक – Following The Western Disturbance, The Weather Will Clear Up; There Will Be Sunshine During The Day, While The Chill Will Intensify In The Morning And Evening

by BollywoodNewsAndMovie


चरखी दादरी। जिले में पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार रात को आगे निकल गया है। इसके प्रभाव से गुरुवार दिन और रात को हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। शनिवार को दिनभर धूप खिली रही, जिससे वातावरण में बदलाव आया है।

बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई थी। अब उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने लगी है। हालांकि, दोपहर के समय धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और शाम हल्की ठंडक होने लगी है।

कृषि कार्यों के लिहाज से भी मौसम का साफ रहना किसानों के लिए राहतभरा है। इससे खेतों में नमी कम होने के साथ धान की कटाई के काम में तेजी आने की उम्मीद है। रबी फसलों की बिजाई के कार्य में भी तेजी आने की संभावना है। किसान अब सरसों की लंबित बिजाई का कार्य भी कर सकते हैं।

कृषि कार्यों में तेजी : मौसम साफ होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। खेतों में मौजूद नमी अब कम हो सकेगी। इससे धान की कटाई का काम सुचारु रूप से चलेगा। साथ ही, रबी फसलों की बिजाई का कार्य भी गति पकड़ेगा। किसानों को अब सरसों की पछेती किस्मों की बिजाई करने की सलाह दी गई है।

आगामी मौसम का अनुमान : मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने आगामी दिनों के लिए अनुमान व्यक्त किया है। उनके अनुसार, रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिनभर धूप खिली रहेगी। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।



Source link

You may also like

Leave a Comment