Home Box OfficeJailer 2 Box Office Collection Know Total Earning Of Utda Teer And Nayi Navelli – Entertainment News: Amar Ujala

Jailer 2 Box Office Collection Know Total Earning Of Utda Teer And Nayi Navelli – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie




रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं। इसकी कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी ठीक ठाक कमाई कर रही है। वहीं ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ की हालत खराब है। जानिए इन फिल्मों के अलावा ‘दृश्यम 3’ ने कितना कलेक्शन किया है।





jailer 2 box office collection know total earning of utda teer and nayi navelli

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


‘जेलर 2’ की कितनी हुई कमाई?

  • सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज के 17 दिनों बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
  • हालांकि पहले के मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है।
  • शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • 17वें दिन यानी शनिवार को इसने 9.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • इसके साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 444.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
  • वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 790.85 करोड़ हो गया है। जल्द ही 800 करोड़ रुपये कमा कर इतिहास रचने वाली है।


jailer 2 box office collection know total earning of utda teer and nayi navelli

उड़ता तीर
– फोटो : यूट्यूब


‘उड़ता तीर’ का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ठीक ठाक कमा रही है। शुक्रवार को इस फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को रिलीज के 9वें दिन इसने 2.23 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने अब तक कुल 37.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

दिलजीत दोसांझ: ‘मुद्दई लाख बुरा चाहे…’, सिंगर ने दिखाई दिल्ली कॉन्सर्ट की झलकियां; फैंस को लेकर कही ये बात


jailer 2 box office collection know total earning of utda teer and nayi navelli

प्रहार, नई नवेली
– फोटो : सोशल मीडिया


‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ की हालत खराब

  • राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ और यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ एक साथ रिलीज हुई थी। 
  • दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। 
  • फिल्मों को रिलीज हुए 16 दिन ही हुए हैं और इतने ही दिनों में इनकी कमाई 50 लाख से भी नीचे गिर गई है।
  • ‘प्रहार’ ने शनिवार को सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए। 
  • इसका कुल कलेक्शन 22.60 करोड़ रुपये हो गया है।
  • वहीं ‘नई नवेली’ ने शनिवार को 35 लाख रुपये की कमाई की है। 
  • इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.35 करोड़ रुपये हो गया है। 


jailer 2 box office collection know total earning of utda teer and nayi navelli

दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


‘दृश्यम 3’ की कमाई बढ़ी

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को रिलीज हुए एक महीना हो गया है। शनिवार को इस फिल्म की कमाई में उछाल आया है। 30वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 375.60 करोड़ रुपये हो गया है।




Source link

You may also like

Leave a Comment