Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Contestants List: इन 16 कंटेस्‍टेंट की एंट्री, इंस्‍टाग्राम पर मनोज तिवारी की बेटी सबसे पीछे – bigg boss 20 contestants final list 2026 with name photos and instagram followers

Bigg Boss 20 Contestants List: इन 16 कंटेस्‍टेंट की एंट्री, इंस्‍टाग्राम पर मनोज तिवारी की बेटी सबसे पीछे – bigg boss 20 contestants final list 2026 with name photos and instagram followers

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Contestants List 2026: सलमान खान ने रविवार को ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर किया। इसी के साथ शो में 16 दमदार कंटेस्‍टेंट्स की की एंट्री भी हुई। यहां देख‍िए कौन हैं 16 कंफर्म कंटेस्‍टेंट्स, सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी में कौन हैं सबसे आगे। सबकुछ।

Bigg Boss 20 Contestants List 2026
बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट लिस्ट
देश के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘ बिग बॉस 20 ‘ का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है। शो के सलमान खान एक और नए सीजन के साथ लौट आए हैं। साथ ही 16 कंटेस्‍टेंट्स की कंफर्म लिस्‍ट भी सामने आ गई है। मेकर्स ने कुछ दिन पहले ही रिया अहीर या लव गिल में से किसी एक को कंटेस्‍टेंट बनाने के लिए वोटिंग लाइन शुरू की थी, जिसका फैसला हो चुका है और फिलहाल लव गिल घर के अंदर जा चुकी हैं। लेकिन इस बीच यह भी माना जा रहा है कि पिछले सीजन में शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी की तरह, इस बार भी रिया और लव, दोनों को ही शो में एंट्री मिल जाएगी। बहरहाल, हम आगे जो 16 कंफर्म कंटेस्‍टेंट का नाम बताने जा रहे हैं, उनकी लिस्‍ट हमने इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स के आधार पर रैकिंग से तैयार की है। ऐसा इसलिए कि बीते कुछ साल से यह बहुत मायने रखता है कि क‍िस कंटेस्‍टेंट के कितने सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं, क्‍योंकि ये शो का विनर बनने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

‘बिग बॉस 20’ में मेकर्स ने एक नया ट्व‍िस्‍ट जोड़ा है। इस सीजन कंटेस्टेंट्स को एक एक्स्ट्रा लाइफलाइन मिलेगी। यानी हर कंटेस्टेंट को ‘वरदान’ या ‘जीवनदान’ जीतने का मौका मिलेगा। देखना दिलचस्‍प होगा कि शो में किन कंटेस्टेंट को यह एक्स्ट्रा लाइफलाइन मिलती है।

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर