Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस आज… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत… ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में प्रदेश के कांग्रेस नेता होंगे शामिल… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस आज… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत… ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में प्रदेश के कांग्रेस नेता होंगे शामिल… पढ़ें और भी खबरें

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ आज अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है. शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. पहले दिन पार्श्व गायिका पलक मुच्छल अपनी प्रस्तुति देंगी.

CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर के सेंध लेक पहुंचेंगे. यहां वे सारंग हेलीकॉप्टर का एयर शो देखेंगे. इसके बाद शाम 5:15 बजे सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचेंगे. यहां 45 हजार नि:शुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा की उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज भवन का भूमिपूजन भी करेंगे. मुख्यमंत्री शाम 6 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे और 6 से 7:30 बजे तक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद रात 8 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लेंगे.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज पहुंचेंगे रायपुर

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज शाम 4:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे. शाम 6 बजे नवा रायपुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद रात 8 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल होंगे. रात 9:30 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे.

राज्य अलंकरण सम्मान के नामों की सूची आज होगी जारी

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल आज सुबह 11:30 बजे रायपुर के घड़ी चौक स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान वे राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित होने वाले लोगों के नामों की सूची जारी करेंगे.

हॉकी लीग का आज फाइनल

रायपुर. अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का फाइनल मैच 1 नवंबर को शाम 7 बजे संस्कारधानी स्ट्राइकर और मैनपाट बुल्स के बीच खेला जाएगा. इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. पुरस्कार वितरण और समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. 

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में प्रदेश कांग्रेस के नेता होंगे शामिल

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी. इसमें छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच चुके हैं. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित पार्टी के विधायक भी रैली में शामिल होंगे.

BJP प्रदेश सहप्रभारी सिद्धार्थ शंभु आज आएंगे रायपुर

भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी सिद्धार्थ शंभु आज रायपुर पहुंचेंगे. वे जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी लेंगे.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment