Home Box Officeएडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ का धमाका, रणबीर की फिल्म की 22 करोड़ पार हुई कमाई

एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ का धमाका, रणबीर की फिल्म की 22 करोड़ पार हुई कमाई

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जबरदस्त क्रेज है. फिल्म की अमेरिका में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई और फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म को शानदार रिव्यूज दिए हैं. फिल्म एडवांस बुकिंग में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. आइए नजर डालते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई की. 

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ढाई बजे तक 22.78 करोड़ का कलेक्शन किया. बिना ब्लॉकसीट के फिल्म ने 19 करोड़ का बिजनेस कर लिया.

फिल्म के बिके इतने टिकट

फिल्म के 5.08 लाख टिकट बिके. बिना ब्लॉकसीट के 4.17 लाख टिकट बिके. फिल्म को 12,956 शोज मिल चुके हैं. वहीं 18 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के 38 शोज हाउसफुल हैं. 

वहीं फिल्म ने दो दिनों की एडवांस बुकिंग में 34.95 करोड़ की कमाई की. बिना ब्लॉकसीट के फिल्म ने 28.23 करोड़ की कमाई की.

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

फिल्म के बारे में बात करें तो इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया. इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वो भगवान राम के रोल में हैं. वहीं मां सीता के रोल में साई पल्लवी हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आए और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. 

फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. वहीं फिल्म के कई गाने भी रिलीज हो गए हैं. फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है. फिल्म का गाना ‘मंगल रंग’ को ट्रोल भी किया गया. हालांकि, फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को पूरे 5 स्टार दिए हैं. फिल्म को शानदार बताया. अब फैंस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. 

बता दें कि फिल्म 2 पार्ट्स में रिलीज हो रही है. पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हो रहा है. दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. हालांकि, दूसरे पार्ट की रिलीज को लेकर ऑफिशियली सामने नहीं आया है.



Source link

You may also like

Leave a Comment