Home Box Office‘दृश्यम 3’ का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन लंबे समय से फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी इस फिल्म को 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसकी रिलीज को एक महीने का वक्त पूरा हो गया है. ये बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई थी वहीं, अजय देवगन के करियर की भी ये हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. 

इतना ही नहीं, ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. वहीं, ये ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म तक बन चुकी है. ऐसे में अब एक महीने पूरे हो चुके हैं चलिए बताते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन और प्रॉफिट कर लिया है.

‘दृश्यम 3’ 30 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की बॉलीवुड की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म का भी टैग अपने नाम कर चुकी है. वहीं, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को 30 दिनों का वक्त पूरा हो गया है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 376 करोड़ हो चुका है. जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 443.71 करोड़ हो चुका है. 

यह भी पढ़ें: ‘रामायणम्’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, हार्ट टचिंग है रणबीर-यश की परफॉर्मेंस, ये हैं 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस

इसके साथ ही फिल्म ने ओवरसीज में 144.24 करोड़ और वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 587.95 करोड़ हो चुका है. वहीं, माना जा रहा है कि आने वाले समय में ‘रामायणम्’ की रिलीज से पहले ये फिल्म थोड़ी और कमाई कर सकती है कि नितेश तिवारी की फिल्म की रिलीज की वजह से ये 600 करोड़ का आंकड़ा मुश्किल ही पार कर पाएगी. ‘रामायणम्’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

‘दृश्यम 3’ ने 110 करोड़ के बजट में कितना कमाया प्रॉफिट?

अब अगर ‘दृश्यम 3’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अलावा प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 110 करोड़ रुपये है. जबकि इसका नेट कलेक्शन 376 करोड़ है तो इस लिहाज से फिल्म को 266 करोड़ का प्रॉफिट हो गया और प्रतिशत में बात करें तो इसने 241.82% प्रॉफिट बजट के मुकाबले कमा लिया है. 

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बहरहाल, अगर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के बारे में बात की जाए तो इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और ये हिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का थ्रीक्वल है. इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से अभिनेता विजय सालगांवकर बनकर स्क्रीन पर छा गए हैं. इसमें अजय देवगन के साथ ही जयदीप अहलावत, तबू, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, प्रकाश राज और श्रिया सरन जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.



Source link

You may also like

Leave a Comment