Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: अपनी शादी पर काजी ने सलमान खान को बताया- अरेंज में ही हमें लव हो गया – bigg boss 20 episode 57 written update in hindi 01 nov 2026 salman khan weekend ka vaar

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: अपनी शादी पर काजी ने सलमान खान को बताया- अरेंज में ही हमें लव हो गया – bigg boss 20 episode 57 written update in hindi 01 nov 2026 salman khan weekend ka vaar

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड के वार में सलमान खान एक बार फिर हाजिर हैं। सलमान खान शो के अंदर एंट्री लेते ही दर्शकों को दिखाते हैं कि शनिवार रात जब उन्होंने घरवालों की क्लास लगाई तो उसके बाद घर के अंदर का माहौल कैसा था। इस सीन में दिखाया जाता है कि स्काउट यंग से भिड़ते हैं। वहीं स्काउट मसाज वाले मुद्दे पर आम्रपाली से भी उलझते हैं। आम्रपाली कहती हैं कि स्काउट मुझे लगता है कि मेरे कहने से रील नहीं कटते।

स्काउट सलमान खान से कहते हैं- मैं गलत नहीं होते हुए इतना सब सुना, मुझे नहीं लगता है कि मैं ये डिजर्व करता हूं। फिर सलमान खान कहते हैं, ‘अब आपको अपने ऊपर और अधिक मेहनत करनी होगी, जो लोग नीचे से ऊपर जाता है वो रिएलिटी में जीता है, वो कोई भ्रम में नहीं जीता। इसमें सोच कि मुझसे कुछ गलती हो गई है, सलमान ने कहा- नहीं समझ आया, रोहित ने कहा- समझ नहीं आया, गर्लफ्रेंड तुम्हारी बाहर है लेकिन अपनी गलती समझ कर यहां से जब स्टार्ट करोगे तो यहीं से लाइफ बनेगी। यहीं से इसी टाइम फायदा उठाओ मौके का और प्रूव करो कि नंबर 1 हो, सब ठीक हो जाता है, ये सबके साथ होता है यार।’

काजी से पूछा- क्या आपकी सच में शादी हुई है? क्या वो डेंटिस्ट है?

सलमान काजी से पूछते हैं कि मेरे पास एक हैरानी भरा सवाल आया। क्या आपकी सच में शादी हुई है? क्या वो डेंटिस्ट है? इसपर काजी कहते हैं- हां, मैं सच कह रहा हूं, मेरी शादी हुई है और वो डॉक्टर है। वहीं सलमान गुल्लू से कहते हैं- आपके लिए सवाल है कि आप इस शो में रिश्ते बनाने में नाकामयाब रहे। सलमान पूछते हैं- होटल मैनेजमेंट में सिर्फ सब्जी काटते हैं या बनाना भी सिखाते हैं।

सलमान ने पूछा- अचानक यंग की अम्मा बनने का क्या सीन है?

सलमान माही से कहते हैं- अचानक यंग की अम्मा बनने का क्या सीन है? बाहर तीन बच्चे काफी नहीं थे क्या कि यंग कि अम्मा बन गई हैं? माही कहती हैं- मैं उसकी अम्मा नहीं बनी, बस वो मेरे पास आता है बैठता है तो बातें कर लेती हूं।