‘रामायणम्’ की रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की ही राज चल रहा है। फिलहाल ‘जेलर 2’ से पंगा लेने की स्थिति में कोई भी फिल्म नहीं है। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने 31 दिन पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं किस फिल्म ने रविवार को बाजी मारी है।

‘जेलर 2’ का सिनेमाघरों में पहला हफ्ता बहुत शानदार रहा। भारत में ‘जेलर 2‘ की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले, 10 अक्टूबर को शुरू हो गई थी। फिल्म ने अपने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹59.70 करोड़ (नेट) की कमाई की। आम तौर पर हफ्ते के दिनों में कमाई कम हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई जारी रखी और रिलीज के पहले ही हफ्ते में भारत में कुल ₹334.35 करोड़ (नेट) कमा लिए। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई धीमी पड़ गई और इस हफ्ते के अंत तक इसने ₹95.55 करोड़ की कमाई की।
‘जेलर 2’ की कमाई
शनिवार से फिल्म की कमाई में सुधार देखने को मिला है, जब इसने ₹9.35 करोड़ कमाए थे। सैकनिक के ताजा अपडेट के अनुसार, फिल्म ने अब ₹9.33 करोड़ की कमाई की है। यह कमाई काफी शानदार है, क्योंकि अच्छी समीक्षाएं मिलने के बावजूद, ज़्यादातर फिल्में रिलीज के पहले हफ्ते के बाद टिक नहीं पातीं। वहीं, रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आ गया। इसने ₹11.20 करोड़ की कमाई कर ली। अब, इसका कुल नेट कलेक्शन ₹456.30 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹807.25 करोड़ हो गया है।
‘जेलर 2’ बनी साल की दूसरी कमाऊ फिल्म
‘जेलर 2’ इस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर ‘धुरंधर द रिवेंज’ है। बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ को तब और कड़ी टक्कर मिलेगी, जब नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होगी, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश नजर आएंगे। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के सिनेमाघरों में 31 दिन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ ने सिनेमाघरों में 31 दिन पूरे करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ़्तार बनाए रखी है। शनिवार, 31 अक्टूबर को फिल्म ने भारत में 1.60 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जो कि पिछले दिन की 1 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 60% अधिक है। रविवार को इसने ₹1.75 करोड़ कमाए। अब तक भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई ₹377.35 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में कुल ग्रॉस कमाई ₹451.94 करोड़ रुपये है। फिल्म ने विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना योगदान जारी रखा है।
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का कलेक्शन
31वें दिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों से फिल्म ने अच्छी भली कमाई की। इस तरह, फिल्म की दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई ₹584.74 करोड़ रुपये हो गई है। यह बढ़ोतरी तब हुई है जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। फिल्म का प्रदर्शन बताता है कि सिनेमाघरों में एक महीना पूरा करने के बावजूद, यह थ्रिलर फिल्म अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।
‘उड़ता तीर’ की रविवार को कमाई
आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने शनिवार, 31 अक्टूबर को भारत में 4 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। यह पिछले दिन की 2.85 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 40.4% की बढ़ोतरी है। दूसरे हफ्ते के शुरुआती दो दिनों में कुल कमाई 6.85 करोड़ रुपये (नेट) और 8.17 करोड़ रुपये (ग्रॉस) हो गई है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 30.90 करोड़ रुपये (नेट) और 36.86 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की थी। दूसरे वीकेंड का प्रदर्शन यह तय करने में अहम होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में आगे कैसा प्रदर्शन करती है।
‘उड़ता तीर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत ‘उड़ता तीर’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में दूसरे वीकेंड के दौरान उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने 10वें दिन रविवार को ₹4.35 करोड़ की कमाई की। फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन ₹42.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹50.25 करोड़ रुपये है। इसके विदेशी ग्रॉस कलेक्शन से अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹61.50 करोड़ हो गया है।

