1
बुलंदशहर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच रविवार सुबह भी हल्की धुंध का असर देखने को मिला। हालांकि धुंध के कारण दृश्यता पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा और आवागमन सामान्य बना रहा। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हुई। वहीं, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने पर धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच किसानों ने भी राहत की सांस ली है। खासकर आलू और गेहूं की बोआई करने वाले किसानों के लिए मौसम साफ रहना राहत देने वाला है।
