Home Box OfficeWednesday Box Office Report: हनुमान अंश बुधवार को हुई 150 करोड़ के पार, मिर्जापुर द मूवी का भी दिखा जलवा

Wednesday Box Office Report: हनुमान अंश बुधवार को हुई 150 करोड़ के पार, मिर्जापुर द मूवी का भी दिखा जलवा

by BollywoodNewsAndMovie


Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इनमें क्राइम थ्रिलर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और भक्ति पर आधारित ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों फिल्मों की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ यश की बड़े बजट की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद कमजोर नजर आ रहा है। आइए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली थी। रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 15.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को करीब 11.80 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 137.15 करोड़ रुपये हो गया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment