Home Box OfficeThe Raja Saab Box Office Collection: 8 दिन में ही ‘राजा’ बन गया रंक, पहले दिन की कमाई 100 करोड़ से भी ऊपर, अगले 7 दिन की कमाई 80 करोड़ से भी कम

The Raja Saab Box Office Collection: 8 दिन में ही ‘राजा’ बन गया रंक, पहले दिन की कमाई 100 करोड़ से भी ऊपर, अगले 7 दिन की कमाई 80 करोड़ से भी कम

by BollywoodNewsAndMovie


प्रभास पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सिनेमाघरों में 9 जनवरी को ये फिल्म रिलीज हुई और बेहद जबरदस्त शुरुआत की। पहले ही दिन फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन, दूसरे ही दिन से ‘द राजा साब’ की कमाई में भारी गिरावट भी देखने को मिली। दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में सीधे आधे से ज्यादा का फासला देखने को मिला और फिर दिन पर दिन इसकी कमाई कम ही होती गई और अब फिल्म की कमाई के 8वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिससे पता चलता है कि ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल हो चुका है।

द राजा साब का 8वें दिन का कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ और वर्ल्डवाइड 180 करोड़ की कमाई की। फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘द राजा साब’ ने आठवें दिन मात्र 3.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म का भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 133.99 करोड़ गया है। यानी, अब भी फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े से कोसों दूर है।

द राजा साब की दमदार ओपनिंग

द राजा साब के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसन पहले दिन 53.75 करोड़ कमाई की। दूसरे दिन ये कलेक्शन आधे से भी नीचे चला गया और मात्र 26 करोड़ ही कमा सकी। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में और गिरावट आ गई और द राजा साब ने 19.1 करोड़ कमाए, चौथे दिन सीधे 6.6 करोड़ पर पहुंच गई। पांचवे दिन 4.8 करोड़, छठवें दिन 5.35 करोड़ और सातवें दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन, आठवें दिन फिल्म की कमाई में फिर गिरावट आ गई और प्रभास की फिल्म का कलेक्शन 3.50 करोड़ पर सिमट गया।

दूसरे शनिवार-रविवार का मिलेगा फायदा?

अब हर किसी की नजर इस फिल्म के दूसरे शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर टिकी है, क्योंकि फिल्म अब भी 200 करोड़ के आंकड़े से कोसों दूर है। इससे पहले प्रभास की दो फिल्मों ‘आदिपुरुष’ और उससे पहले आई ‘साहो’ को फ्लॉप का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन, इन फिल्मों का कलेक्शन भी ‘द राजा साब’ से बेहतर था। मारुति द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी, ​​रिद्धि कुमार और जरीना वहाब ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

ये भी पढ़ेंः संजय कपूर संपत्ति विवादः सौतन प्रिया ने करिश्मा कपूर से मांगे तलाक के कागज, ननद ने उठाए सवाल, दिया लोलो का साथ


‘जिंदगी बीत गई लेकिन…’ 83 साल के अमिताभ बच्चन को है इस चीज का अफसोस, उम्र और समय पर कही ये बात

Latest Bollywood News





Source link

You may also like

Leave a Comment