Home Box OfficePeddi Box Office Collection Prediction: RRR के बाद राम चरण बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट, डबल डिजिट में होगी ओपनिंग, चलेगा स्टारडम का जादू

Peddi Box Office Collection Prediction: RRR के बाद राम चरण बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट, डबल डिजिट में होगी ओपनिंग, चलेगा स्टारडम का जादू

by BollywoodNewsAndMovie


राम चरण और जाह्नवी कपूर बॉक्स ऑफिस धनाके के लिए पूरी तरह अब तैयार हैं। दोनों की फिल्म ‘पेड्डी’ 4  जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म एक एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो दर्शकों के बीच काफी उत्साह जगा रही है। फिल्म की चर्चा बीते दिन हुए प्री-रिलीज इवेंट के बाद से काफी ज्यादा हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है और फिल्म तेजी से कमाई करती दिख रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने अच्छी खासी रफ्तार पकड़ ली है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की ओपनिंग डबल डिजिट में होना तय माना जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि पहले दिन की कमाई पर राम चरण के स्टारडम का जादू दिखेगा, लेकिन आगे की दिशा फिल्म का इंपैक्ट ही तय करेगा।

फिल्म करे सकती हैं कितनी कमाई?

सैक्निल्क के डेटा के अनुसार फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है जो कि रिलीज से पहले के ही आंकड़े हैं। अब तक के ग्रॉस आंकड़ों को देखें तो ये करीब 8.71 करोड़ हैं। अब तक कुल 361184 टिकट बिकी हैं। माना जा रहा है कि फिल्म दुनियाभर में 35 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर लेगी। इस पैन इंडिया फिल्म को पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नण, हिंदी और मलयालम में रिलीज किया जा रहा है। राम चरण के प्रभाव को देखते हुए फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक तेलुगु भाषा में ही मिलने वाले हैं। आंकड़ों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

फिल्म की कास्ट

फिल्म का निर्देशन बुची बाबू ने किया है। इसमें राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंद शर्मा अहम रोल निभा रहे हैं। जाह्नवी कपूर की ये दूसरी तेलुगु भाषी फिल्म है। वो इससे पहले जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर चुकी हैं। फिल्म का नाम ‘देवरा पार्ट 1’ है। इसके दूसरे भाग में भी वो नजर आएंगी। बात करें, राम चरण के किरदार की तो वो एक खिलाड़ी के रोल में नजर आ रहे हैं जो कई खेल में माहिर है। फिल्म के लिए उन्होंने कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इसके अलावा उन्होंने डिक्शन पर भी काफी काम किया है।

फिल्म का प्लॉट

‘पेड्डी’ एक ग्रामीण परिवेश में रची गई कहानी है, 1980 के दशक में कहानी सेट है। राज चरण एक ऐसे लड़के के रोल में हैं जो क्रिकेट और कुश्ती दोनों में माहिर है। वो अपने खेल के जरिए ही लोगों को एकजुट करता है और अपने गांव का रक्षक बनता है। वो कुछ विरोधियों के खिलाफ कैसे खड़ा होगा और डट कर सामना करेगा ये कहानी में देखने को मिलने वाला है। फिल्म की कमाई कितनी होगी, ये तो कल के आंकड़े सामने आने के बाद ही साफ होगा।

ये भी पढ़ें: तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान? बनेंगे गौरी स्प्रैट के दूल्हे, वेडिंग डेट से भी उठा पर्दा

Latest Bollywood News





Source link

You may also like

Leave a Comment