By संदीप दाहिमा | Updated: November 2, 2026 17:33 IST2026-11-02T16:50:18+5:302026-11-02T17:33:30+5:30

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 807.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

रिलीज के 18वें दिन यानी 1 नवंबर को फिल्म ने भारत में 11.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू नेट कमाई 456.30 करोड़ रुपये पहुंच गई।

रविवार को ‘जेलर 2’ की कमाई में शनिवार के मुकाबले 15.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। शनिवार को फिल्म ने 9.70 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म के तमिल वर्जन ने रविवार को 8 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन से 1.75 करोड़ और तेलुगु वर्जन से 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

शानदार कमाई के दम पर ‘जेलर 2’ अब तक की 16वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। साल 2026 की फिल्मों में यह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद दूसरे नंबर पर है।

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में रजनीकांत के साथ एसजे सूर्या, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं।
