Home Morning News (खास खबरें)Gorakhpur News:नवंबर की शुरुआत में ही दिसंबर सा कोहरा, वाहनों के लाइट जलाकर निकले लोग – The Weather Took A Turn Following The Rain; Visibility On The Roads Was Low In The Morning

Gorakhpur News:नवंबर की शुरुआत में ही दिसंबर सा कोहरा, वाहनों के लाइट जलाकर निकले लोग – The Weather Took A Turn Following The Rain; Visibility On The Roads Was Low In The Morning

by BollywoodNewsAndMovie


– बारिश के बाद मौसम ने बदली करवट, सुबह सड़कों पर कम रही दृश्यता

– तीन दिन की बारिश से वातावरण में बढ़ी नमी, रात में तापमान गिरने से बना घना कोहरा

गोरखपुर। मौसम के बदले मिजाज ने सोमवार की सुबह लोगों को हैरान कर दिया। नवंबर के शुरुआत में ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घना कोहरा छा गया। सुबह के समय दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी हुई। लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर निकलते दिखाई पड़े। आमतौर पर दिसंबर के मध्य में दिखाई देने वाला नजारा नवंबर के दूसरे दिन ही देखने को मिला।

अचानक बढ़ी ठंड और कोहरे ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। दरअसल, चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से पिछले दिनों जिले में लगातार बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली और पूरा जिला कोहरे की आगोश में नजर आया। मौसम वैज्ञानिक संतोष कुमार सिंह अनुसार, पिछले तीन दिनों से बारिश और बादलों के कारण वातावरण के निचले हिस्से में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई थी।

बारिश के बाद आसमान साफ होने और रात में तापमान में गिरावट से यह नमी संघनित होकर कोहरे के रूप में दिखाई दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। हवा में अधिकतम आर्द्रता 94 और न्यूनतम 59 प्रतिशत दर्ज की गई।



Source link

You may also like

Leave a Comment