Home Box Officeगनमास्टर G9 के बाद ‘Rooh’ कंपाने आ रहे इमरान हाशमी, 2027 में इस हॉरर-म्यूजिकल फिल्म से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

गनमास्टर G9 के बाद ‘Rooh’ कंपाने आ रहे इमरान हाशमी, 2027 में इस हॉरर-म्यूजिकल फिल्म से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गनमास्टर जी9 (Gunmaster G9) को लेकर चर्चा में हैं। ये एक एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है।

इसका निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। इमरान हाशमी के अलावा इसमें जेनेलिया देशमुख और आपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे।

वहीं अब एक्टर के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। जानकारी के अनुसार इमरान हाशमी टिप्स फिल्म्स की म्यूजिकल हॉरर रूह में नजर आएंगे। इसका म्यूजिक भी टिप्स म्यूजिक तैयार करेगा।

म्यूजिक का लगेगा तड़का

फिल्म के निर्माताओं ने इसे हॉरर, रोमांस और संगीत का एक अनूठा संगम बताया है, जो दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगा। इसका निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज ‘ब्रीथ’ (Breathe) के लिए जाने जाते हैं। इसका स्क्रीनप्ले मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने मिलकर लिखा है।

WhatsApp Image 2026-11-03 at 2.23.40 PM

यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। अभिनेता इससे पहले ‘राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज’ और ‘एक थी डायन’ जैसी मजेदार हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

कब रिलीज होगी मूवी?

विक्ड फिल्म्स प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर विक्रम खाखर ने कहा, ‘रूह हमारे लिए एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है। टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक का हमारे साथ जुड़ना एक अहम पड़ाव है। हम सब मिलकर 2027 में दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में एक शानदार और यादगार हॉरर अनुभव लाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।’

इमरान हाशमी को आखिरी बार आवारापन 2 में देखा गया था। इसका पहला पार्ट साल 2007 में आया था। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gunmaaster G9 के सेट पर हादसे से बाल-बाल बचे Emraan Hashmi, हवा में पलटी SUV; नीचे खड़ी वैन को मारी टक्कर

यह भी पढ़ें- सिनेमाघरों में उड़ाया गर्दा… अब OTT पर रिलीज हुई ‘Awarapan 2’; कैसे और कहां देखें इमरान हाशमी की फिल्म?



Source link

You may also like

Leave a Comment