Last Updated:
Jailer 2 Box Office Collection Day 19: जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर 19 दिन पूरे कर चुकी है. मगर रामायण के आगे इसकी राह मुश्किल भरी हो सकती है. चलिए बताते हैं आखिर रजनीकांत की फिल्म ने 19 दिन में कितना नेट, ग्रोस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है.
एक्टर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है. रामायण से पहले इसने बॉक्स ऑफिस पर एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है और जमकर कमाई की. अब तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 812 करोड़ रुपये हो चुका है. चलिए बताते हैं ‘जेलर 2’ का 19 दिन की कमाई का हिसाब-किताब. (Image: Poster)
Sacnilk के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने 19वें दिन 3.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ये कमाई तमिल से 2.20 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा रही. वहीं हिंदी में अब ‘जेलर 2’ की कमाई लाखों पर सिमट चुकी है. संभव है कि रामायण के आने के बाद ये आंकड़ा भी गायब हो जाए. 19वें दिन ‘जेलर 2’ ने हिंदी में 60 लाख रुपये कमाए. (Image: Poster)
‘जेलर 2’ के देशभर में 7995 शोज चल रहे हैं. इसमें तमिल, हिंदी, कन्नड़ से लेकर तेलुगू तक के शोज शामिल हैं. इसी के साथ ‘जेलर 2’ का ग्रोस कलेक्शन 537 करोड़ रुपये पहुंच गया है तो नेट कलेक्शन 459 करोड़.(Image: Poster)
Add News18 as
Preferred Source on Google
रजनीकांत की फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 19वें दिन इसने ओवरसीज 75 लाख रुपये का कारोबार करते हुए ये कमाई 274.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अगर ओवरऑल वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ये कमाई 812 करोड़ रुपये हो गई है.(Image: Poster)
‘जेलर 2’ तमिल भाषा की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. दरअसल ‘जेलर 2’ हाईएस्ट ग्रोसिंग तमिल फिल्म बन गई है जिसने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. ये कारनामा रजनीकांत के नाम दर्ज हुआ है. (Image: Poster)
बात करें साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की तो इस लिस्ट में भी रजनीकांत की फिल्म दूसरे नंबर पर आ गई है. साल 2026 की हाईएस्ट ग्रोसिंग इंडियन फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज हैं. (Image: Poster)
‘जेलर 2’ की कमाई में बड़ा बदलाव दिवाली के वक्त आने वाला है. दरअसल इतने बड़े त्योहार के मौके पर रणबीर कपूर-साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण रिलीज हो रही है. जिसका दुनियाभर में बज है. अब लाजमी है कि रामायण का असर जेलर 2 पर पडे़गा ही.(Image: Poster)
दिग्गज तमिल फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और फाइनेंसर तिरुप्पुर सुब्रमण्यम का कहना है कि अगर रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को टिकटों की कीमतें थोड़ा फ्लैक्सिबल रखते तो इसका फायदा मेकर्स को सीधे तौर पर मिलने वाला था. इससे दुनियाभर में ये 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती थी. (Image: Poster)
