लव गिल और स्काउट के बॉन्ड और रिलेशनशिप पर आसिफ खान का रिएक्शन आया है। आसिफ हाल ही में वीकेंड का वार में शो से बाहर हुए हैं।
बिग बॉस 20 में पिछले कुछ दिनों से स्काउट और लव गिल के रिलेशन को लेकर काफी बवाल हो रहे हैं। स्काउट वैसे लव को बहन बोलते हैं, लेकिन उनका जो क्लोज बॉन्ड है उनके साथ वो दिखता कुछ और है। फैंस भी इन पर सवाल खड़े करते हैं। वहीं पहले रोहित शेट्टी और हाल ही में सलमान खान ने दोनों के बॉन्ड पर उनकी क्लास लगाई है।
स्काउट और लव को लेकर क्या बोले आसिफ
अब आसिफा खान जो हाल ही में शो से बाहर हुए हैं, उनसे जब लव और स्काउट के रिलेशन के बारे में पूछा तो आसिफ ने जूम से बात करते हुए कहा, ‘किसी की गलती नहीं है। जो हम घर के अंदर देखते हैं वो बतौर तीसरा इंसान देखते हैं। उनका रिश्ता पूरा भाई-बहन वाला है। काश्वी ने बाहर से क्या देखा और कितना वह हर्ट हुई हैं, मुझे नहीं पता। लेकिन मैंने उन दोनों का रिश्ता काफी प्योर देखा है। मैंने काश्वी को भी समझाने की कोशिश की बिना ये जाने कि बाहर से कैसा दिख रहा है। लेकिन मैंने स्काउट को बोला था कि लव के साथ इस सिचुएशन की वजह से ऐसा लग रहा है तुम बतौर सोलो प्लेयर नहीं खेल रहे हो।’
स्काउट को लेकर क्या बोले आसिफ
आसिफ ने बताया कि उन्होंने कई बार स्काउट को समझाने की कोशिश की है। लेकिन फिर उन्होंने सब स्काउट पर ही छोड़ दिया। आसिफ ने यह भी क्लीयर किया कि उन्हें नहीं लगता कि लव ने स्काउट को फंसाया है।
काजी को लेकर क्या कहा आसिफ ने
आसिफ ने आगे काजी के उनके कंडिशन का मजाक बनाने पर भी रिएक्शन दिया है। आसिफ ने कहा कि वो सिचुएशन काफी इंसेंसिटिव थी, लेकिन वह अब काजी पर गुस्सा नहीं हैं। आसिफ ने कहा, काजी ने कााफी इंसेंसिटिव चीज बोली थी, लेकिन उन्होंने तुरंत माफी मांग ली थी। मेरे मुताबिक सॉरी की काफी वैल्यू होती है।
आसिफ ने हार्ट अटैक को क्यों रखा सीक्रेट
आसिफ ने अपने करियर के शुरुआत में अपने हेल्थ को लेकर खुलकर चीजें नहीं बताई थी। लेकिन अब आसिफ ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें उनकी लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ था। उन्होंने कभी उम्मीदा नहीं की थी कि उन्हें इतनी छोटी उम्र में हार्ट अटैक आता।
आसिफ ने अपनी मां को अपना हीरो बताया। उन्होंने बताया कि उनकी मां कम उम्र में ही विधवा हो गई थीं और उन्होंने कभी दूसरी शादी नहीं की। बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की है।
