Last Updated:
Omar Abdullah Support Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का सपोर्ट मिला है. उन्होंने बताया कि वह काजी को ‘फेम गुरुकुल’ के दिनों से जानते हैं. इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने उन्हें वोट देने की बात भी कही है.
काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरे उमर अब्दुल्ला (फोटो साभार-IMDB)
नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर को अब एक खास सपोर्ट मिला है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शो में उनके सफर को लेकर अपनी राय रखी है. इतना ही नहीं, उन्होंने काजी को वोट देने की बात भी कही है. उमर अब्दुल्ला ने बताया कि वह काजी को उनके शुरुआती टीवी करियर यानी ‘फेम गुरुकुल’ के समय से जानते हैं.
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद काजी तौकीर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. उनके फैंस के लिए भी यह बड़ी बात है कि उन्हें इतने जाने-माने शख्स का सपोर्ट मिल रहा है.
‘फेम गुरुकुल’ से काजी को जानते हैं उमर अब्दुल्ला
पत्रकार शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उमर अब्दुल्ला ने काजी तौकीर का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वह काजी को काफी समय से जानते हैं. जब काजी ने रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था, तभी से वह उनके करियर पर नजर रख रहे हैं. उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं उन्हें फेम गुरुकुल के समय से जानता हूं. अगर वह बिग बॉस जीतते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात होगी. इसमें पब्लिक वोटिंग होती है, इसलिए मुझे भी अपना वोट देना चाहिए.’ उनके इस बयान से साफ है कि वह बिग बॉस के घर में काजी की मौजूदगी को लेकर काफी खुश हैं. उन्होंने काजी की जीत को अपने लिए गर्व की बात भी बताया.
बिग बॉस में काजी के सफर को मिल रहा सपोर्ट
काजी तौकीर का नाम उन लोगों में शामिल है, जिन्होंने रियलिटी टीवी के जरिए अपनी पहचान बनाई. ‘फेम गुरुकुल’ से चर्चा में आने के बाद अब वह ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं. इस शो के जरिए उन्हें एक बार फिर नए दर्शकों से जुड़ने का मौका मिला है. बिग बॉस के घर में काजी का गेम, उनका व्यवहार और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बातचीत लगातार चर्चा में रहती है. उनके पुराने फैंस भी उनके सफर को करीब से देख रहे हैं. अब उमर अब्दुल्ला के सपोर्ट के बाद उनके लिए दर्शकों के बीच चर्चा और बढ़ गई है.
जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, काजी के फैंस उनकी जीत की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि, बिग बॉस का नतीजा दर्शकों की वोटिंग पर निर्भर करेगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि काजी तौकीर इस सीजन में कितनी दूर तक पहुंचते हैं.
About the Author

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
