Home Box OfficeRamayana Release LIVE: रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत, 6 घंटे में कमा डाले इतने करोड़

Ramayana Release LIVE: रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत, 6 घंटे में कमा डाले इतने करोड़

by BollywoodNewsAndMovie


Ramayana Movie Review, Release LIVE Updates: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ आखिरकार दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह था. अब फिल्म देखने के बाद शुरुआती प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. दर्शक फिल्म के भव्य पैमाने, शानदार विजुअल्स और कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. खास तौर पर रावण और जटायु के बीच होने वाली लड़ाई को फिल्म का बड़ा हाईलाइट बताया जा रहा है. कुछ दर्शकों ने फिल्म को ‘मैजिक’ तक कह दिया है.

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं. वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इसके म्यूजिक की जिम्मेदारी एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हंस जिमर ने संभाली है. फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला हिस्सा अब सिनेमाघरों में पहुंच चुका है.

सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ‘रामायण: पार्ट 1’ को U सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म की कुल अवधि 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट है. अपनी भव्यता और बड़े बजट की वजह से यह भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित परियोजनाओं में शामिल रही है. शुरुआती प्रतिक्रियाओं से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है. अब देखना होगा कि दर्शकों की यह शुरुआती तारीफ बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी सफलता में बदलती है.

November 5, 202614:23 IST

Ramayana Movie LIVE: ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत, 6 घंटे में कमा डाले इतने करोड़

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के शुरुआती घंटों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है. सिनेमाघरों में दस्तक देने के महज 6 घंटे के भीतर फिल्म ने 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 17.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
सैकनिल्क की आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 20.18 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. ये आंकड़े देशभर में चल रहे करीब 9,249 शोज के हैं. शुरुआती कमाई को देखते हुए फिल्म की ओपनिंग मजबूत मानी जा रही है. हालांकि, पहले दिन के कुल कलेक्शन के आंकड़े सामने आने के बाद ही इसकी वास्तविक ओपनिंग का अंदाजा लग सकेगा.

November 5, 202614:22 IST

Ramayana Movie LIVE: ‘रामायण’ के लिए PVR का बड़ा कदम, 150 सिनेमाघरों में अपग्रेड की 3D तकनीक

फिल्म ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए PVR INOX ने खास तैयारी की है. कंपनी ने देशभर के 150 सिनेमाघरों में 3D तकनीक को अपग्रेड किया है. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को बेहतर 3D विजुअल अनुभव देना है. PVR INOX के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि कंपनी चाहती है कि दर्शक अपने नजदीकी सिनेमाघरों में भी 3D फिल्मों का शानदार अनुभव ले सकें.

November 5, 202614:19 IST

‘रामायण’ की IMAX 3D स्क्रीनिंग में तकनीकी खराबी, भड़के दर्शक बोले- ‘1500 रुपये बर्बाद हो गए’

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज के बीच नवी मुंबई के एक थिएटर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां सिनेपोलिस, सीवुड्स में IMAX 3D स्क्रीनिंग के दौरान तकनीकी खराबी की शिकायत की गई. एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म शुरुआत में 3D में नहीं चली और बाद में 3D शुरू होने पर स्क्रीनिंग रुक गई. इससे नाराज दर्शकों ने थिएटर स्टाफ से शिकायत की. वीडियो में लोग अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आए. एक दर्शक ने लिखा, ‘1500 रुपये बर्बाद हो गए.’

November 5, 202614:18 IST

Ramayana Movie LIVE: कर्नाटक में यश के फैंस का दिखा जबरदस्त क्रेज, सुपरस्टार के विशाल कटआउट को पहनाई फूलों की माला

फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता यश को लेकर फैंस की दीवानगी देखने लायक है. कर्नाटक में उनके चाहने वालों ने सुपरस्टार का एक विशाल कटआउट लगाया और उसे फूलों की माला पहनाकर अपना प्यार जाहिर किया. सोशल मीडिया पर इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में हैं. यश की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्म रिलीज के मौके पर फैंस अलग-अलग अंदाज में जश्न मना रहे हैं.

November 5, 202613:33 IST

Ramayana Movie LIVE: अनुपम खेर ने ‘रामायण’ की टीम को दी बधाई, मेहनत की जमकर की तारीफ बोले- ‘जय श्री राम’

अनुपम खेर ने फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कलाकारों, निर्माताओं और तकनीशियनों की मेहनत की तारीफ की. अनुपम ने उम्मीद जताई कि फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत और अंत ‘जय श्री राम’ के जयकारे के साथ किया.

November 5, 202613:32 IST

Ramayana Movie Review LIVE : ‘रामायण’ को लेकर विजय देवरकोंडा ने कही ये बात

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी. विजय ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की तारीफ करते हुए फिल्म देखने को लेकर अपना उत्साह भी जाहिर किया. उन्होंने नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी, एआर रहमान और हंस जिमर को भी शुभकामनाएं दीं.

November 5, 202613:30 IST

Ramayana Movie Review LIVE : ‘रामायण’ के पोस्ट क्रेडिट सीन ने बढ़ाया पार्ट 2 का इंतजार

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ में दर्शकों के लिए एक खास पोस्ट क्रेडिट सीन रखा गया है. मिड क्रेडिट सीन में भगवान हनुमान का संकेत मिलता है, हालांकि इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है. इसके बाद क्रेडिट्स में सनी देओल का नाम सामने आता है. यह सीन फिल्म के दूसरे पार्ट की झलक देता है, जो 2028 में रिलीज होगा.

November 5, 202613:28 IST

Ramayana Movie Review LIVE :’रामायण’ के आखिर में सुनाई दी दिलजीत दोसांझ की हनुमान चालीसा, सनी देओल की एंट्री ने चौंकाया

फिल्म ‘रामायण’ के क्लाइमैक्स के बाद दर्शकों को एक खास सरप्राइज मिला है. फिल्म के एंड क्रेडिट्स के दौरान दिलजीत दोसांझ की आवाज में हनुमान चालीसा सुनाई देती है. इसी के साथ सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में झलक भी पेश की गई है. दिलजीत की आवाज में हनुमान चालीसा सुनकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आए.

November 5, 202612:39 IST

Ramayana Movie LIVE: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के लिए बिके 20 लाख से ज्यादा टिकट

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार आंकड़ा दर्ज किया है. देशभर में इसके 20 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. इनमें से करीब 12 लाख टिकट अकेले ओपनिंग डे के लिए बुक हुए हैं. इससे फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं.

November 5, 202612:38 IST

Ramayana Movie LIVE: ‘रामायण’ में कैकेयी बनकर इमोशनल हुईं लारा दत्ता, पिता को किया याद, बोलीं- काश वो यहां होते

महाकाव्य ‘रामायण’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में अभिनेत्री लारा दत्ता माता कैकेयी के रोल में नजर आ रही हैं. अभिनेत्री का कहना है कि इस मौके पर अगर उनके पिता जी होते तो उन पर गर्व करते. लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह कैकेयी के रोल में नजर आ रही हैं. उन्होंने लिखा, ‘जो कई साल पहले एक दिली इच्छा के तौर पर शुरू हुआ था. किसी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना, जो अपने आप में ऐतिहासिक है. कुछ ऐसा जो वक्त से भी आगे निकल जाए और हमारी जिंदगी का ही हिस्सा हो. आज, वो इच्छा एक ऐसी कहानी में जगह बना रही है, जो अनंत काल से टाइमलेस है.’

November 5, 202612:37 IST

Ramayana Movie LIVE: अनुपम खेर ने ‘रामायण’ की टीम को दी बधाई, मेहनत की जमकर की तारीफ बोले- ‘जय श्री राम’

अनुपम खेर ने फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कलाकारों, निर्माताओं और तकनीशियनों की मेहनत की तारीफ की. अनुपम ने उम्मीद जताई कि फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत और अंत ‘जय श्री राम’ के जयकारे के साथ किया.

November 5, 202611:00 IST

Ramayana Movie stars Review LIVE: ‘रामायण’ देख करण जौहर के भी खड़े हुए रोंगटे! रणबीर-साई पल्लवी और यश के मुरीद हुए फिल्ममेकर

फिल्ममेकर करण जौहर भी ‘रामायण’ देखकर बेहद प्रभावित हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई दी. करण ने लिखा कि ‘रामायण’ हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी ऐसी कहानी है, जिसे कई पीढ़ियां पढ़ती, सुनती और देखती आई हैं. यह मूल्यों, परंपराओं और इंसानियत का प्रतीक है. इसके बावजूद फिल्म के सिनेमाई रूपांतरण को देखकर हैरान रह जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है. उन्होंने एक लंबा पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर दिल की बात की.

November 5, 202610:58 IST

Ramayana Movie stars Review LIVE: ‘रामायण’ में जो जादू रचा गया है, वह वाकई अविश्वसनीय है: मुकेश छाबड़ा

मुकेश छाबड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट कर फिल्म का रिव्यू किया. उन्होंने लिखा- ‘रामायण’ देखी और सच कहूं तो यह बेहद खूबसूरत फिल्म है. इसमें जो जादू रचा गया है, वह वाकई अविश्वसनीय है. इस फिल्म को देखकर आप सभी को बहुत खुशी होगी और गर्व महसूस होगा. यह पूरी तरह से जादुई अनुभव है. बस फिल्म का इंतजार कीजिए और खुद देखिए. इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता. बस इंतजार कीजिए.

November 5, 202610:14 IST

Ramayana vs Dhurandhar 2 Box Office :’रामायण’ की कमाई 3000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद, ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को देगी टक्कर

फिल्म एग्जिबिटर विशेक चौहान ने ‘रामायण’ के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने PTI से बातचीत में कहा कि अगर नीम करोली बाबा पर बनी 2 करोड़ रुपये की फिल्म भारत में 300-350 करोड़ रुपये कमा सकती है तो देश की सबसे बड़ी धार्मिक गाथा ‘रामायण’ इससे कहीं बड़ा कारोबार कर सकती है. उनके मुताबिक, अगर फिल्म हिंदू श्रद्धालुओं से जुड़ने में कामयाब रही तो यह भारत में 2500 से 3000 करोड़ रुपये तक कमा सकती है. वहीं, दिग्गज डिस्ट्रीब्यूटर और एग्जिबिटर राज बंसल का मानना है कि ‘रामायण’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की कुल कमाई 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसके अलावा, सिनेपोलिस इंडिया के कमर्शियलाइजेशन हेड आशीष मिश्रा ने बताया कि उनकी चेन में फिल्म की एक लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. ओपनिंग डे पर फिल्म के 1600 से ज्यादा शोज दिखाने की योजना है.

November 5, 202610:03 IST

Ramayana Movie LIVE Updates: ‘रामायण’ को IMDb पर मिली 7.2 की रेटिंग, Rotten Tomatoes पर कितना है स्कोर

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ को IMDb पर 10 में से 7.2 रेटिंग मिली है. फिल्म देखने वाले दर्शकों ने इसे उम्मीद से बेहतर बताया है. वहीं, Rotten Tomatoes पर फिल्म का Tomatometer स्कोर 45 फीसदी है. हालांकि, फिल्म को लेकर अभी भी रिव्यूज आ रहे हैं.

November 5, 202610:02 IST

Ramayana Movie LIVE Updates: ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट बदली, अब 2028 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने मंगलवार को साफ किया कि ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट अब दिवाली 2028 में रिलीज होगा. पहले इसे दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना थी. फिल्म के एंड क्रेडिट्स में भी दूसरे पार्ट की रिलीज डेट दिवाली 2028 बताई गई है.

November 5, 202610:01 IST

Ramayana Movie LIVE Updates: 2027 में नहीं होगी ‘रामायण 2’ रिलीज, डेट बदली

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने मंगलवार को साफ किया कि ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट अब दिवाली 2028 में रिलीज होगा. पहले इसे दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना थी. फिल्म के एंड क्रेडिट्स में भी दूसरे पार्ट की रिलीज डेट दिवाली 2028 बताई गई है.

November 5, 202609:42 IST

Ramayana Movie Box office prediction: पहले ही दिन धमाल मचाएंगी ‘रामायण’

ट्रेड जानकार ये मान रहे हैं कि ‘रामायण पार्ट 1’ भारत में 80 करोड़ रुपये (नेट) और दुनिया भर में 160 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की ओपनिंग कर सकती है. माना तो ये भी दजा रहा है कि फिल्म रिलीज के दिन ही दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये तक की कमाई के आंकड़े को छू सकती है.

November 5, 202609:30 IST

Ramayana Movie LIVE Updates: ‘रामायण’ को लेकर नमित मल्होत्रा ने जताया गर्व, सचिन तेंदुलकर से कर डाली तुलना

Ramayana Movie LIVE Updates: ‘रामायण’ के लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उन्होंने कहा कि इस फिल्म को बनाने और दुनिया के सामने पेश करने का मौका मिलना उनके लिए बेहद खास है. नमित ने कहा, ‘इस समय मेरे मन में सबसे ज्यादा कृतज्ञता का भाव है. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को 100 साल से ज्यादा हो चुके हैं. मुझसे पहले कई पीढ़ियों के शानदार फिल्मकारों ने बेहतरीन काम किया है. लेकिन किसी भारतीय फिल्मकार ने अब तक इस तरह की ‘रामायण’ नहीं बनाई. आज इसे बनाने और दुनिया के सामने पेश करने का मौका मुझे मिला है. यह मेरे लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है.’ उन्होंने अपनी इस उपलब्धि की तुलना क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे सचिन को अपने डेब्यू पर ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए चुन लिया गया हो.

November 5, 202609:15 IST

Ramayana Movie LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री हुई रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’, CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

रणबीर कपूर और यश की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पश्चिम बंगाल में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में दशहरा समारोह के दौरान फिल्म की टीम की मौजूदगी में यह घोषणा की. इस मौके पर रणबीर कपूर भी मौजूद थे, जो फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘रामायण’ को राज्य में टैक्स फ्री किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि ‘द केरल स्टोरी’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्मों को भी टैक्स फ्री किया गया है या किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में भगवान कृष्ण, अर्जुन और महाभारत पर आधारित फिल्मों को लेकर भी उम्मीद जताई. वहीं, रणबीर कपूर ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री और कोलकाता के लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि कोलकाता की इस पवित्र धरती पर आकर सभी के साथ दशहरा मनाना उनके लिए खुशी और सौभाग्य की बात है.



Source link

You may also like

Leave a Comment