Home Box OfficeRamayana: 5 सेकंड का सीन, ‘रामायण’ में सनी देओल-राघव जुयाल ने लूटी लाइमलाइट – Ramayana release live updates Ranbir Kapoor yash review celebs public reaction sunny deol look box office tmovh

Ramayana: 5 सेकंड का सीन, ‘रामायण’ में सनी देओल-राघव जुयाल ने लूटी लाइमलाइट – Ramayana release live updates Ranbir Kapoor yash review celebs public reaction sunny deol look box office tmovh

by BollywoodNewsAndMovie


जिस पल का सभी इंडियंस को इंतजार था, फाइनली वो दिन आ गया है. रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में लंबे समय से जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस माइथोलॉजिकल मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता और यश रावण के रोल में हैं.

फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. सोशल मीडिया पर रामायण ही ट्रेंड कर रही है. शुरुआती रिव्यू में फिल्म के विजुअल्स, एक्शन सीक्वेंस और कलाकारों की एक्टिंग को लेकर पब्लिक का क्या कहना है. जानते हैं फिल्मी दुनिया के सितारों का इस मूवी को लेकर क्या टेक है.

राघव जुयाल की एंट्री

फिल्म में राघव जुयाल ने रावण के बेटे मेघनाद का रोल प्ले किया है. उनकी कास्टिंग ने हर किसी को हैरान किया है. पहले पार्ट में उनकी हल्की सी झलक दिखी है. सेकंड पार्ट में उनका पूरा किरदार दिखेगा.

यश के लिए एक्साइटेड फैंस

रामायण में यश ने रावण का किरदार निभाया है. साउथ में यश को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों के बाहर से कुछ विजुअल्स सामने आए हैं. जिनमें लोग थियेटर्स के बाहर ढोल बजाते हुए दिखे. 

सनी देओल की झलक ने जीता दिल

मूवी के आखिर में सनी देओल की हनुमान के रोल में झलक देखने को मिली है. उनका फेस मेकर्स ने अभी रिवील नहीं किया है. एक्टर का बैक लुक दिखाया गया है. सीन के आखिर में वो जय श्री राम बोलते दिखे.

2028 में आएगी रामायण पार्ट 2
रामायण के क्लाइमैक्स में मेकर्स ने दर्शकों को एक और सरप्राइज किया है. इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है. पहले रिपोर्ट्स थीं कि सेकंड पार्ट 2027 में आएगा. लेकिन ऐसा नहीं है. रणबीर कपूर स्टारर फिल्म का दूसरा पार्ट अब दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

30 मिनट छोटा है रामायण का इंग्लिश वर्जन

रामायण को वर्ल्डवाइड लेवल पर रिलीज किया गया है. इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का कहना था कि ये फिल्म वो हॉलीवुड के स्तर की बनाना चाहते हैं. ऐसा उन्होंने करके भी दिखाया. मूवी के विजुअल्स, एक्शन टॉप के हैं. रामायण के इंग्लिश वर्जन का नाम ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ रखा गया है. ये वर्जन हिंदी फिल्म से करीब 30 मिनट छोटा है. इसे इंटरनेशनल ऑडियंस के हिसाब से तैयार किया गया है.

थियेटर्स से सीन्स वायरल

सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन्स वायरल हो रहे हैं. किसी ने राम के स्वंयवर का सीन शेयर किया है. तो कोई रावण बने यश के वॉर सीन को पोस्ट कर रहा है. इन लीक सीन्स ने जनता के बीच फिल्म की एक्साइटमेंट को और ज्यादा हाई कर दिया है.

हनुमान बने सनी देओल की दिखेगी झलक

रामायण में सनी देओल ने बजरंगबली का रोल प्ले किया है. गुडन्यूज ये है कि फिल्म के आखिर में हनुमान के रोल में सनी की झलक देखने को मिली है. उनका बैक लुक फैंस को दिखेगा. सेकंड पार्ट में सनी का फुल फ्लेज्ड रोल होगा.

कैसा मिल रहा पब्लिक रिस्पॉन्स?

शुरुआती रिएक्शन में मूवी के शानदार VFX और कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. पहले पार्ट में यश को सबसे ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला है. लोगों का कहना है रावण के रोल में वो छा गए हैं. जब-जब यश ने स्क्रीन पर एंट्री की है, गर्दा उड़ा है. जनता ने नितेश तिवारी की फिल्म को मास्टरपीस कहा है. इंटरनेट पर मूवी के कुछ सीन्स भी वायरल हो रहे हैं. इनमें बैकग्राउंड में लोगों के हूटिंग करने और जय श्री राम का नारा लगाने की आवाजें आती हैं.

विदेशी मीडिया में फिल्म को मिली वाहवाही
फिल्म को इंटरनेशनल मीडिया से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ ने इसे 5 में से 4 स्टार दिए हैं. रामायण को ग्रैंड और शानदार बताया गया है. इसकी तुलना ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘द लायन किंग’ से की गई है.

Ramayana Part 1 Movie Review: भव्य विजुअल्स, दिल छू लेने वाले इमोशन्स, शानदार है रणबीर कपूर-यश की रामायण, कहां हो गई चूक?

सेलेब्स ने देखी फिल्म
एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने फिल्म का रिव्यू किया है. उन्होंने ‘रामायण’ को इंडियन सिनेमा के लिए महान फिल्म बताया. रणबीर, रवि दुबे, साई पल्लवी और रकुल प्रीत के काम की तारीफ की. आशीष चंचलानी और बादशाह ने मूवी देखने के बाद इमोशनल होने की बात कही. वे जटायु और राणव का युद्ध सीन देख भावुक हुए.

4000 करोड़ में बनी रामायण बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गर्दा उड़ा सकती है. देखना होगा फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करती है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment