Home Box OfficeBO पर ‘जेलर 2’ की 800 करोड़ की तूफानी पारी, अब OTT पर कटेगा गदर, जानें कब-कहां देख पाएंगे रजनीकांत की फिल्म

BO पर ‘जेलर 2’ की 800 करोड़ की तूफानी पारी, अब OTT पर कटेगा गदर, जानें कब-कहां देख पाएंगे रजनीकांत की फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Rajinikanth Jailer 2 OTT Release : बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ओटीटी पर रिलीज को तैयार है. अमेजन प्राइम वीडियो ने इसके ग्लोबल स्ट्रीमिंग का ऐलान कर दिया है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. फिल्म में रजनीकांत ने अपने किरदार मुथुवेल पांडियन को दोहराया.

ख़बरें फटाफट

ओटीटी पर थलाइवा का उठेगा तूफान, जानें कब-कहां देख पाएंगे रजनीकांत की 'जेलर 2'Zoom

रजनीकांत ने ‘जेलर 2’ में टाइगर मुथुवेल पांडियन का रोल दोहराया है.

नई दिल्ली: प्राइम वीडियो ने आज सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी क्राइम ड्रामा 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के शानदार किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में मोहनलाल, ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. वहीं, एसजे सूर्या, शिवराजकुमार, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, नमो नारायण और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म ने भारत और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसने सिनेमाघरों से करीब 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए. फिल्म अब अपनी ग्लोबल स्ट्रीमिंग रिलीज के लिए तैयार है. ‘जेलर 2’ में पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया गया है. कहानी में मुथुवेल पांडियन को एक बार फिर रिटायरमेंट से बाहर आना पड़ता है, जब एक ताकतवर क्रिमिनल सिंडिकेट उसके करीबियों के लिए खतरा बन जाता है. पुराने दुश्मनों की वापसी और नए गठजोड़ के बीच मुथुवेल फिर अपने अंदाज में क्रिमिनल्स का सामना करता है. वह परिवार की रक्षा और सिस्टम बहाल करने की जिम्मेदारी उठाता है.

12 नवंबर को ‘जेलर 2’ का प्रीमियर
फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने कहा, ‘जेलर को दर्शकों से असाधारण रिएक्शन दिया और मुथुवेल पांडियन के किरदार को मिला प्यार इस सफर का सबसे खास हिस्सा रहा है. ‘जेलर 2’ के साथ हमारा लक्ष्य इस जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए कहानी, एक्शन, भव्यता और इमोशनल पहलुओं को एक नए स्तर पर ले जाना था. रजनीकांत सर को एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में देखना और उनके साथ शानदार कलाकारों की टोली का होना फिल्म को हमारे लिए बेहद खास बनाता है. अनिरुद्ध के संगीत ने भी फिल्म में एक अलग ऊर्जा जोड़ी है. सिनेमाघरों में मिले शानदार रिएक्शन के बाद हम बेहद खुश हैं कि ‘जेलर 2’ अब प्राइम वीडियो पर दर्शकों तक पहुंचेगी. साथ ही, ‘जेलर’ भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद होगी, जिससे भारत और दुनियाभर के दर्शक मुथुवेल पांडियन की कहानी के दोनों पार्ट देख सकेंगे.’ ‘जेलर 2’ का प्रीमियर 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होगा. फिल्म भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगी.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment