‘बिग बॉस 20’ में आज भी घरवालों की तरफ से मैसेज सुनाए गए। ऑडियो में माही की बेटी की आवाज सुनाई गई, जिसे सुनते ही वो रो पड़ीं। आम्रपाली दुबे अपनी पापा की आवाज सुनकर फफक पड़ीं। जानिए आज के हाइलाइट्स।

आज का एपिसोड शुरू होते ही सबसे पहले लव गिल आईं और उनके पास स्काउट के घर से मैसेज आया। लव ने स्काउट का ऑडियो सुनाने का फैसला लिया और अपनी एक लाइफ खो दी। स्काउट के लिए काशवी का मैसेज आया था। काशवी ने स्काउट को गुड लक विश किया और कहा कि वो नहा लें। उनके फैंस उन्हें बाहर सपोर्ट कर रहे हैं। स्काउट के भाई और पापा-मम्मी ने भी उनके लिए मैसेज में प्यार भेजा था।
स्काउट-लव का प्यार उमड़ा
काजी और अरिश्फा आपस में बात करते हैं कि कौन लास्ट में जाएगा। आम्रपाली लव से कहती हैं कि वो सोलो ही गेम खेलें। स्काउट के घर से आए मैसेज का मतलब था कि वो लव से दूर रहें। यही घरवालों को भी समझ आया। इसके बाद माही के घर से उनकी बेटी तारा का मैसेज आया। उनकी कमान काजी के हाथ में थीं।
बेटी और दोनों बच्चों का मैसेज सुन रोईं माही
माही अपनी बेटी की आवाज सुनते ही रोने लगती हैं। काजी कहते हैं कि माही को कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन वो उन्हें वो ऑडियो सुना देते हैं। माही के घर से उनके तीनों बच्चों, उनकी मां और बहन के मैसेजेस भी आते हैं। माही फफककर बहुत रोती हैं। उन्हें देखकर घरवाले भी रोते हैं। उनके घर से उनके बच्चों की फोटो भी आती है।

