{“_id”:”6aec8d102a9acb75510d81b4″,”slug”:”jailer-2-box-office-collection-day-22-rajinikanth-film-sees-drop-after-ramayana-release-2026-11-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ की रिलीज से ‘जेलर 2’ को बड़ा झटका, 22वें दिन की महज इतनी कमाई; जानें कलेक्शन”,”category”:{“title”:”South Cinema”,”title_hn”:”साउथ सिनेमा”,”slug”:”south-cinema”}}

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
– फोटो : अमर उजाला
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर चुकी है। फिल्म थिएटर्स में तीन हफ्ते पहले से लगी हई है। हालांकि आज ‘रामायण’ के रिलीज के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। जानिए ‘जेलर 2’ का कलेक्शन।
‘जेलर 2’ की गिरी कमाई?
रजनीकांत की यह फिल्म 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने शानदार शुरुआत की। फिल्म ने शुरुआती दिनों ताबड़तोड़ कमाई की। आज इस फिल्म की रिलीज को 22 दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर समय होने और रामायण की रिलीज से इसकी कमाई में असर देखने को मिला है।
आज गुरुवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 95 लाख की कमाई की है। इसके साथ ‘जेलर 2’ का टोटल नेट कलेक्शन अब 467 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 821.10 करोड़ की कमाई कर ली है।
