Home Bigg Boss 20‘गर्लफ्रेंड को 10-12 बार धोखा दिया’, ‘बिग बॉस’ में रैपर यंग DSA के खुलासे ने किया सबको हैरान- ‘वो अनजान थी’

‘गर्लफ्रेंड को 10-12 बार धोखा दिया’, ‘बिग बॉस’ में रैपर यंग DSA के खुलासे ने किया सबको हैरान- ‘वो अनजान थी’

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

‘बिग बॉस 20’ के ताजा एपिसोड में कंटेस्टेंट यंग DSA ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने माना कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10-12 बार धोखा दिया है. इस खुलासे से कंटेस्टेंट के अलावा दर्शक भी हैरान हुए. वे शो में अक्सर गर्लफ्रेंड की बातें करते हैं, उनकी तारीफ करते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ दोस्ती, दुश्मनी और धोखे के कई रंग देखने को मिले. रियलिटी शो के ताजा एपिसोड्स कंटेस्टेंट्स के लिए काफी इमोशनल रहे हैं. दो महीने तक अपने परिवार से दूर रहने के बाद उन्हें अपने घरवालों के मैसेज सुनने को मिल रहे हैं. मगर यंग DSA के रिश्ते में धोखे के खुलासे ने सबको चौंका दिया. (फोटो साभार: Instagram@yung_dsa)

‘बिग बॉस’ ने यंग DSA सहित तभी कंटेस्टेंट एक नया टास्क दिया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को घर के बाकी सदस्यों के परिवारों की ओर से ऑडियो मैसेज मिले. उनके पास या तो मैसेज सुनने का विकल्प था या फिर रिकॉर्ड तोड़ने का. हालांकि, मैसेज सुनने का मतलब था गेम में अपनी ‘लाइफलाइन’ खो देना. (फोटो साभार: Instagram@yung_dsa)

जब यंग DSA की बारी आई, तो कनिका मान को विकल्प मिला और उन्होंने रैपर को उसके परिवार का मैसेज सुनने देने का फैसला किया. अपनी मां, पिता और भाई के मैसेज सुनकर यंग भावुक हो गए और रो पड़े. हालांकि, बाद में स्काउट के साथ बातचीत में यंग ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. रैपर ने कबूल किया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को धोखा दिया है. (फोटो साभार: Instagram@yung_dsa)

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह बात तब सामने आई, जब घर में यंग के परिवार का ऑडियो मैसेज सुनाया गया. हालांकि, वह तब निराश हो गया, जब उसे अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला. स्काउट के साथ अपनी भावनाएं साझा करते हुए यंग ने कहा, ‘मैंने समीक्षा को खो दिया है स्काउट.’ (फोटो साभार: Instagram@yung_dsa)

यंग की बातें सुनकर स्काउट ने उसे समझाने की कोशिश की और कहा कि उसे ऐसा नहीं सोचना चाहिए. इसके बाद, यंग ने एक चौंकाने वाली बात बताई, ‘मैंने उसे बहुत धोखा दिया है.’ (फोटो साभार: Instagram@yung_dsa)

यंग DSA ने आगे बताया कि उसने समीक्षा को करीब 10-12 बार धोखा दिया है. उसने कहा, ’10-12 अलग-अलग मौकों पर.’ यह सुनकर स्काउट हैरान रह गया और उसने पूछा, ‘फिर भी वह तुम्हारे साथ रही?’ (फोटो साभार: Instagram@yung_dsa)

यंग DSA ने खुलासा किया, ‘नहीं, उसे पता ही नहीं था.’ उन्होंने इशारा किया कि समीक्षा को उनके धोखा देने के बारे में नहीं पता था और हो सकता है कि उसे इस बात का पता तब चला हो, जब वे बिग बॉस के घर में आ गए. (फोटो साभार: Instagram@yung_dsa)

यंग DSA ने बताया, ‘जब मैं यहां आया, तब उसे पता चला होगा.’ जब से ‘यंग’, ‘बिग बॉस 20’ के घर में आए हैं, वे अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलकर बात करते रहे हैं. उन्होंने कई बार उनकी खूबसूरती की तारीफ भी की है. हालांकि, इस चौंकाने वाले खुलासे ने दर्शकों को हैरान कर दिया. (फोटो साभार: Instagram@yung_dsa)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment