नई दिल्ली. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई. दिवाली के बड़े वीकेंड से ठीक पहले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. खास बात है कि सिर्फ दो दिनों में ही ‘रामायण’ ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
‘रामायण’ ने पहले दिन हाउसफुल शोज के साथ भारत में 64.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म के बड़े बजट और पैमाने को देखते हुए यह आंकड़ा थोड़ा कम जरूर लगा, लेकिन फिर भी यह बॉलीवुड के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई. वैसे शुक्रवार को सुबह के शो में फिल्म की कमाई मे गिरावट आई है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन रात 11 बजे तक ‘रामायण’ ने देशभर में 23,266 शो के जरिए 48.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. सबसे ज्यादा फिल्म ने हिंदी वर्जन से 35.50 करोड़ रुपये छापे हैं. इसके अलावा कन्नड़ ने 5.15 करोड़, तेलुगु ने 4.75 करोड़ और तमिल वर्जन से 1.50 करोड़ की कमाई हुई. वहीं, मलयालम वर्जन ने 1.15 करोड़ का बिजनेस किया. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके साथ ही ‘रामायण’ का भारत का अब कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये हो गया है. इसका देशभर में ग्रोस बिजनेस 134.80 करोड़ हो चुका है. वहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म का जलवा कायम है, जहां दूसरे दिन 35 करोड़ की कमाई के साथ कुल ओवरसीज कलेक्शन 85 करोड़ हो गया है. इसी के साथ फिल्म ने महज दो दिनों में वर्ल्डवाइड स्तर पर 219.80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
ओपनिंग डे पर ‘रामायण’ ने ‘पठान’ (57 करोड़), ‘एनिमल’ (63 करोड़) और ‘दृश्यम 2’ (62 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया. हालांकि, यह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (102 करोड़) के ऑल-टाइम ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’ ने DNEG और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ के साथ मिलकर फिल्म ‘रामायण’ का निर्माण किया है. भव्य पैमाने पर बनी यह फिल्म को दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ और अब खबर है कि दूसरा पार्ट 2028 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं. दोनों फिल्मों की कुल लागत 4000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के सेट्स को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है. हाल ही में आर्ट डायरेक्टर रमेश ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि रावण का भव्य सिंहासन तैयार करने में पूरे 4 महीने लगे और इस पर लगभग 1 करोड़ का खर्च आया. इसे पहले मिट्टी से तराशा गया, फिर फाइबर से मजबूती देकर 24-कैरेट सोने के वर्क से सजाया गया. इसके अलावा शूर्पणखा के रथ को बनाने में 3 महीने का समय लगा, जिसकी कुल लागत करीब 1.5 करोड़ रही. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
