Home Morning News (खास खबरें)कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:थार सवार लड़कियों ने स्कूटीसवार को रौंदा, बॉक्सिंग प्लेयर का मर्डर, दिवाली पर मेट्रो की टाइमिंग बदली

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:थार सवार लड़कियों ने स्कूटीसवार को रौंदा, बॉक्सिंग प्लेयर का मर्डर, दिवाली पर मेट्रो की टाइमिंग बदली

by BollywoodNewsAndMovie


नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें…महाराजपुर में 26 साल की महिला बॉक्सर मंतशा कुमारी का शव मिला। वो जाजमऊ के एक जिम में ट्रेनर के रूप में काम कर रही थीं। माता-पिता ने बेटी के बॉयफ्रेंड पर हत्या करने का शक जताया।

.

पनकी के रतनपुर में एक बेटा अपने डॉक्टर पिता की लाश के साथ 7 दिनों तक रहा। वहीं, दिवाली पर शहर के पटाखा बाजारों की रंगत पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है। विसलिंग चकरगिन्नी और गिटार, कार्टून कैरेक्टर वाले पटाखे भी लोग जमकर खरीद रहे हैं। ऐसे ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़ें…

1-तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार को रौंदा, लड़की ड्राइव कर रही थी, कूदकर दूसरी कार से भागी

कानपुर में शनिवार की रात करीब 7:40 बजे तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार की रफ्तार तेज थी। ड्राइवर ने स्कूटी सवार को संभलने का मौका नहीं दिया। टक्कर के बाद गाड़ी एक मकान के बाहरी गार्डन में घुस गई। थार में सवार लोग गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग गए। स्कूटी सवार की पहचान पनकी के स्वराजनगर के रहने वाले संतोष सिंह चौहान के (55) के रूप में हुई है।पूरी खबर पढ़ें…

2- दिवाली की खरीदारी करने निकली 26 साल की बॉक्सिंग प्लेयर की हत्या, मां बोली- बॉयफ्रेंड ने मार डाला

कानपुर में दीपावली की खरीदारी करने निकली 26 साल की जिम ट्रेनर की हत्या कर दी गई। मां का कहना है कि बेटी को उसके बॉयफ्रेंड ने मार डाला। जिम ट्रेनर गुरुवार को घर से निकली थी। उसे घरवालों ने काफी ढूंढा, लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद उन्नाव के गंगाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को शुक्रवार को एक लड़की का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दी। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे घरवालों ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी मंतशा कुमारी के रूप में की। मंतशा बॉक्सिंग की प्लेयर भी रह चुकी थी। उसने यूपी लेवल पर गोल्ड मेडल जीता था।पूरी खबर पढ़ें…

3- हाई-प्रोफाइल पब के बाहर बोतल से सिर फोड़ा:पांच सेकेंड में युवक को जड़े चार थप्पड़, VIDEO

कोतवाली थाना क्षेत्र के हाई प्रोफाइल पब Studio Xo के बाहर एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट होती नजर आ रही है। वहीं एक दबंग दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर बोतल मारता दिख रहा है, जबकि अन्य एक शख्स दूसरे युवक की कॉलर पकड़ महज पांच सेकंड में एक के बाद एक चार थप्पड़ की मारते हुए दिख रहा है।पूरी खबर पढ़ें…

4- डॉक्टर पिता की लाश के साथ 7 दिन रहा बेटा, बेटी धनतेरस पर मिठाई लेकर पहुंची तो पता चला

कानपुर में डॉक्टर की मौत के बाद बेटा 7 दिन तक शव के साथ फ्लैट में रहा। शुक्रवार को धनतेरस पर कार खरीदने के बाद बेटी पिता को मिठाई खिलाने पहुंची, तब घटना का पता चला।

दरवाजा खटखटाने पर भाई ने गेट खोला तो अंदर तेज बदबू आई। कमरे में बेड पर पिता का सड़ा शव देखकर बेटी अर्चना चीख पड़ी।

उसने आसपास के लोगों और पुलिस को बुलाया। 82 साल के डॉ. प्रेम प्रकाश की मौत कैसे हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चला है।

परिवार के मुताबिक, बेटे विजय श्रीवास्तव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मामला पनकी के अमन एनक्लेव का है।पूरी खबर पढ़ें…

5- तालाब की जमीन पर चला बुलडोजर:3 घंटे चली कार्रवाई, भू-माफियाओं ने प्लाटिंग की थी

घाटमपुर के पतारा में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे और प्लाटिंग के मंसूबों पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला।

कागजों में हेरफेर कर तालाब की जमीन को निजी भूमि के रूप में दर्ज कराने के बाद यहां प्लाटिंग की जा रही थी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर हुई जांच में जमीन सरकारी तालाब की निकली थी।पूरी खबर पढ़ें…

6- माता लक्ष्मी का ₹52 लाख के नोटों से श्रृंगार, 10-500 के नोट से दीवारें सजीं, VIDEO

कानपुर में परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर परिसर के भीतर महालक्ष्मी मंदिर में 52 लाख रुपए के नोटों से श्रृंगार किया गया है। यहां माता लक्ष्मी और कुबेर जी का मंदिर है, जहां की दीवारों से लेकर पूरे मंदिर की ऊपरी छत पर नोटों से आकर्षक सजावट की गई है।

माता के दर्शन और नोटों से किए गए अनोखे श्रृंगार को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नोटों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में 5 बाउंसर तैनात किए गए हैं। इनमें महिला और पुरुष बाउंसर अलग-अलग जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सजावट को भाई दूज तक रखा जाएगा।पूरी खबर पढ़ें…

7- दिवाली पर गूंजेगी ‘विसलिंग चकरगिन्नी’:आसमान में तैरेंगे पैराशूट, बच्चों में कार्टून क्रैकर्स का क्रेज

त्योहारों के इस सीजन में कानपुर के पटाखा बाजारों की रंगत पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है। बिठूर स्थित सिंहपुर के थोक बाजार से लेकर बृजेंद्र स्वरूप पार्क, यूनियन क्लब और कल्याणपुर सहित शहर के लगभग एक हजार फुटकर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार पारंपरिक पटाखों के साथ-साथ कई नए और इनोवेटिव पटाखों की वैरायटी बाजार की शान बढ़ा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

8- सवा करोड़ की मर्सिडीज बिकी:धनतेरस पर 250Kg सोना और 10 हजार किलो चांदी बिकी

धनतेरस पर कानपुर के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन समेत सभी प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक, इस बार शहर में करीब 2,500 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। पिछले साल धनतेरस पर करीब 2,000 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था। यानी इस बार धनतेरस पर कारोबार ने रिकार्ड तोड़ दिया है।पूरी खबर पढ़ें…

9-रंगीन रोशनी से नहाया शहर:मेट्रो से लेकर लाल इमली तक जगमग, ऊंची इमारतों में भी सजावट

कानपुर में दीपावली की रौनक पूरे शहर को रोशनी के रंगों में रंग दिया है। शाम ढलते ही कानपुर का नजारा किसी रोशनियों के शहर जैसा हो जाता है। मेट्रो स्टेशनों को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। बड़ा चौराहा स्थित शहर का प्रमुख मॉल जेड स्क्वायर भी रंगीन रोशनी में नहाया हुआ है।

शहर की विरासत लाल इमली की ऐतिहासिक इमारत पर लगी फसाड लाइट उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। रात में इसकी चमक किसी विदेशी इमारत का एहसास कराती है।पूरी खबर पढ़ें…

10-दीपावली के दिन मेट्रो की बदली टाइमिंग:शाम 7 बजे बंद हो जाएंगी

कानपुर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए कानपुर मेट्रो रेल प्रशासन ने 8 नवंबर (रविवार) को मेट्रो ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया है। दीपावली के दिन मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे से शुरू होगा और शाम 7 बजे तक ही यात्रियों को सेवा मिलेगी।

मेट्रो प्रशासन के अनुसार, आईआईटी कानपुर और कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन दोनों टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी। वहीं, दोनों स्टेशनों से आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी। इसके बाद मेट्रो सेवाएं बंद हो जाएंगी।पूरी खबर पढ़ें…



Source link

You may also like

Leave a Comment