Home Box OfficeRamayana Box Office Day 3: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान, Bollywood Hindi News

Ramayana Box Office Day 3: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


एडवांस बुकिंग में धुआंधार कमाई करने के साथ ही ओपनिंग डे पर भी बंपर कमाई की है। ऐसे में अब इसके तीसरे दिन यानी शनिवार को इसने अपना ही दो दिनों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया।

Ramayana Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का न जाने कितने समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया था। फैंस फिल्म में रणबीर कपूर को राम और यश को रावण के अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। ये फिल्म गुरुवार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के साथ ही हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही है। ऐसे में रिलीज होते ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। एडवांस बुकिंग में धुआंधार कमाई करने के साथ ही ओपनिंग डे पर भी बंपर कमाई की है। ऐसे में अब इसके तीसरे दिन यानी शनिवार को इसने अपना ही दो दिनों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया?

‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को रिलीज के साथ ही क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में शनिवार को ‘रामायण’ ने अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ तीसरे दिन 69.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में ‘रामायण’ का अबतक का टोटल 182.70 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें ‘रामायण’ का कलेक्शन

डे 1 64.85 करोड़ रुपये
डे 2 48.05 करोड़ रुपये
डे 3 69.80 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 182.70 करोड़ रुपये

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। दो भागों में बनी यह महागाथा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी, साथ ही इसे IMAX में भी रिलीज करने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो गया है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान आएगा।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

You may also like

Leave a Comment