शो पर ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता पहुंचे, जिन्होंने लव गिल और स्काउट ओपी की जमकर टांग खींची। मामला इतना आगे बढ़ गया कि कॉमेडियन को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट करना पढ़ गया।
Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। ये शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, इसमें नए ट्विस्ट और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। यही नहीं, दर्शकों का असली चेहरा भी अब सामने आता नजर आ रहा है। ये शो पूरी तरह से दर्शकों के दिमाग पर कब्जा किए हुए हैं। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। ऐसे में शो पर ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता पहुंचे, जिन्होंने लव गिल और स्काउट ओपी की जमकर टांग खींची। उन्होंने दोनों को इतना रोस्ट किया कि मामला इतना आगे बढ़ गया कि कॉमेडियन को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट करना पढ़ गया।
कॉमेडियन ने उड़ाया लव और स्काउट के रिश्ते का मजाक
दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ ‘वीकेंड का वार’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में देख सकते हैं कि स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता ‘बिग बॉस’ के मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक तरफ जहां अपनी कॉमेडी से सभी को जमकर हंसाया। वहीं, दूसरी तरफ लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते का ऐसा मजाक उड़ाया कि सारी हदें पार कर दीं। गौरव ने स्काउ के न सिर्फ लुक का मजाक उड़ाया, बल्कि उन पर तंज कसते हुए कहा कि वो बैंकॉक में एक ‘मसेउर’ (मालिश करने वाले) के तौर पर बहुत अच्छा काम कर सकते थे।
एक बार में सिर्फ एक ही रिमोट से खेलना चाहिए
गौरव यहां पर नहीं रुके। उन्होंने आगे स्काउट से कहा, ‘क्या आपको अभी भी याद है कि बाहर आपकी कोई गर्लफ्रेंड है या आप भूल गए हैं? एक गेमर होने के नाते, आपको तो पता ही होगा कि एक बार में सिर्फ एक ही रिमोट से खेलना चाहिए।’ ये सारी बातें गौरव ने भले ही स्काउट से कहा, लेकिन उनका सीधा निशाना लव गिल थीं। लव गिल ने भी गौरव गुप्ता की बातों पर असहमति जताई और वो थोड़ी नाराज भी दिखीं।
स्काउट ने दी धमकी
गौरव गुप्ता की रोस्टिंग पर स्काउट बुरी तरह से भड़कते नजर आए। वो बार-बार एक ही बात कहते दिखे कि ये आप सही नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने कई कॉमेडियन देखे हैं, लेकिन ये कौन हैं? इस घर से बाहर निकलने के बाद मैं इनसे निपट लूंगा। वे कॉमेडी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ को बीच में लाने के लिए किसने कहा? उन्होंने रोस्टिंग में काशवी (Kaaashvi) का जिक्र क्यों किया? गौरव गुप्ता की रोस्टिंग से स्काउट काफी भड़के नजर आए। बात इतनी बढ़ गई कि गोरव गुप्ता को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा।
घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 20’ के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन), मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। वहीं, इस वीक ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान भी घर से बेघर हो गए हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।
