HomeMorning News (खास खबरें)Sonipat News:ओल्ड डीसी रोड पर निकाली हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत – ‘harinam Sankirtan’ Morning Procession Taken Out On Old Dc Road; Welcomed By Devotees
Sonipat News:ओल्ड डीसी रोड पर निकाली हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत – ‘harinam Sankirtan’ Morning Procession Taken Out On Old Dc Road; Welcomed By Devotees
{“_id”:”6af215330f0c8ea852078074″,”slug”:”harinam-sankirtan-morning-procession-taken-out-on-old-dc-road-welcomed-by-devotees-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163655-2026-11-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sonipat News: ओल्ड डीसी रोड पर निकाली हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो: सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड पर हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से सोमवार को ओल्ड डीसी रोड पर हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
प्रभातफेरी के दौरान रघु कुमार दास ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। हरिनाम संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु ओल्ड डीसी रोड के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरे। अंत में दीपांशु एडवोकेट और ओमप्रकाश बत्रा के निवास पर हरिनाम संकीर्तन के साथ प्रभातफेरी का समापन हुआ। इस अवसर पर रघु कुमार दास ने बताया कि इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से कुंभ माह के दौरान हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा 27 फरवरी से 5 मार्च 2027 तक चलेगी। इस दौरान भागवत तत्व दास, ब्रजनारद दास, युग धर्मदास, जयभगवान और जयप्रकाश सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।