Home Box Officeशाहरुख-सलमान से अक्षय तक, दिवाली पर रिलीज होते ही छा गईं 7 स्टार्स की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बारिश

शाहरुख-सलमान से अक्षय तक, दिवाली पर रिलीज होते ही छा गईं 7 स्टार्स की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बारिश

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली. आज यानी 8 नवंबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड में भी दिवाली की चमक शुरुआत से देखी जा रही है. जहां एक तरफ स्टार्स अपनी दिवाली पार्टी की वजह से खूब लाइमलाइट बटोरते हैं, वहीं कई बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करने के लिए कई फिल्में रिलीज करते हैं. शाहरुख से सलमान खान तक अब तक कई सुपरस्टार की फिल्में दिवाली पर रिलीज हुईं, इनमें कुछ ने तो कमाई से बॉक्स ऑफिस को ही हिला दिया था. इस बार शाहरुख दिवाली के बाद किंग लेकर आ रहे हैं.

आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी साल 1995 में आई फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को लोग आज तक नहीं भुला पाए हैं. ये फिल्म दिवाली के करीब ही रिलीज हुई थी. यह फिल्म राज और सिमरन की यूरोपियन छुट्टियों को दिखाती है, जो परिवार की उम्मीदों और परंपराओं के कारण एक लव स्टोरी में बदल जाती है. शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री के लोग दीवाने हो गए थे. दशकों बाद भी दर्शकों की फेवरेट बनी इस फिल्म 4 करोड़ के बजट में बनी थी और 102.50 करोड़ कमाई की थी.

यश चोपड़ा की साल 1997 में आई फिल्म दिल तो पागल है भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म में प्यार, म्यूज़िक और डांस एक साथ आए थे. शाहरुख खान ने राहुल नाम के एक कोरियोग्राफर का रोल किया था, जो पूजा (माधुरी दीक्षित) से मिलने के बाद प्यार को लेकर अपनी सोच पर सवाल उठाने लगता है, जबकि करिश्मा कपूर ने जिंदादिल निशा का रोल किया था.फिल्म ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शाहरुख खान की सुपरहीरो वाली फिल्म’रावन’ साल 2011 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी नजर आई थी. फिल्म में अर्जुन रामपाल भी नजर आए थे. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की समीक्षा भी खूब हुई थी. फिल्म की तकनीक और सुपरहीरो वाले अंदाज की भी चर्चा थी. फिल्म ने दुनियाभर में 203.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ भी साल 2019 में उस वक्त रिलीज हुई जब, दिवाली पर सिनेमाघरों में पहुंची थी. फिल्म में कॉमेडी के साथ पुनर्जन्म की कहानी भी दिखाई गई थी. अक्षय के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, कृति सेनन और पूजा हेगड़े भी फिल्म में नजर आए थे. सितारों से सजी इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया और दुनियाभर में लगभग 280 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

सके अलावा शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर भी दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थी.साल 2014 में आई इस फिल्म के लिए लोगों ने काफी पसंद किया था. फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी ने अपने किरदारों से लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म ने अच्छी कमाई की थी. दुनियाभर में फिल्म करीब 383 करोड़ रुपये की छ्प्परफाड़ कमाई की थी.

इसके अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ साल 2017 में दिवाली पर रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और तब्बू जैसे एक्टर्स नजर आए थे. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघर तक लोगों को आने के लिए मजबूर कर दिया था. फिल्म ने दुनियाभर में 311 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

इसके अलावा सलमान खान की फिल्म’प्रेम रतन धन पायो’ भी साल 2015 में दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पारिवारिक रिश्तों, प्यार और भावनाओं की कहानी दिखाई गई थी. सलमान खान के डबल रोल ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा था. फिल्म को त्योहार के मौके पर अच्छी दर्शक संख्या मिली और इसने दुनियाभर में लगभग 388 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ साल 2023 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. इस एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म में कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी देखने को मिला था, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया था. सलमान की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने दुनियाभर में करीब 466 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.



Source link

You may also like

Leave a Comment