Home Box Officeजब दिवाली पर टकराईं अमिताभ-गोविंदा और शाहरुख की फिल्में, एक ने कमाया 960 परसेंट का बंपर मुनाफा

जब दिवाली पर टकराईं अमिताभ-गोविंदा और शाहरुख की फिल्में, एक ने कमाया 960 परसेंट का बंपर मुनाफा

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड के इतिहास में कई दफा दिवाली के मौके पर कई बेहतरीन फिल्मों की टक्कर हुई है. आज हम आपको दिवाली की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर में से एक के बारे में बता रहे हैं. बॉक्स ऑफिस र 28 साल पहले दिवाली पर अमिताभ बच्चन, गोविंदा और शाहरुख खान की फिल्मों का क्लैश हुआ था. खास बात ये रही कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. इनमें से एक ने अपने बजट से 950 परसेंट से ज्यादा का बंपर मुनाफा कमाकर इतिहास रच दिया था.

जब दिवाली पर अमिताभ-गोविंदा से भिड़े शाहरुख खान

यहां अमिताभ बच्चन और गोविंदा की जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है ‘बड़े मियां छोटे मियां’. जबकि शाहरुख खान की फिल्म का नाम है ‘कुछ कुछ होता है’. बता दें कि ये दोनों ही फिल्में साल 1998 में दिवाली के खास मौके पर 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. इस महाटक्कर में बॉक्स ऑफिस पर किसकी फिल्म ने बाजी मारी? आइए जानते हैं.

‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

सबसे पहले बात करते हैं ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की. ये बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसमें बिग बी और गोविंदा की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. 

फिल्म में रवीना टंडन, राम्या कृष्णन और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी अहम रोल में थे. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी मूवी का बजट 10 करोड़ रुपये था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने भारत में 19.05 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 35.14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

‘कुछ कुछ होता है’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी  ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख खान के साथ दिग्गज एक्ट्रेस काजोल ने लीड रोल निभाया था. वहीं रानी मुखर्जी सपोर्टिंग भूमिका निभाते हुए नजर आई थीं. इस तिड़की को दर्शकों ने काफी पसंद किया और नतीजा ये निकला कि फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर निकली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 106 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का टोटल मुनाफा 960 परसेंट रहा. बता दें कि ये साल 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी थी.



Source link

You may also like

Leave a Comment