‘रामायण’ की कुल कमाई
आज रविवार को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 42.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 225.55 करोड़ रुपये हो गया है। चौथे दिन देशभर में 18466 शो दिखाए जा रहे हैं।
‘रामायण’ की स्टारकास्ट
फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है। इस फिल्म के वीएफएक्स की काफी तारीफ हो रही है।




