Home Box OfficeRamayana Box Office Day 4: दिवाली पर ‘रामायण’ का धमाका, लगाई हाफ सेंचुरी, 500 करोड़ पहुंचा कलेक्शन – Ramayana box office day 4 Diwali collection 500 cr worldwide Ranbir Kapoor yash film adipurush tmovh

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर ‘रामायण’ का धमाका, लगाई हाफ सेंचुरी, 500 करोड़ पहुंचा कलेक्शन – Ramayana box office day 4 Diwali collection 500 cr worldwide Ranbir Kapoor yash film adipurush tmovh

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण की दिवाली पर धूम दिखी. फिल्म ने रविवार यानी 8 नवंबर को हाफ सेंचुरी मारी है. मूवी ने दिवाली के दिन 56.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का 4 दिनों का नेट इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 238.85 करोड़ हो गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 285.20 पहुंच गया है.

200 करोड़ के पार हुई रामायण
सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, रामायण ने पहले दिन इंडिया में 64.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे दिन मूवी में 48 करोड़ और तीसरे दिन 69.80 करोड़ की कमाई की थी. अभी तक फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई छोटी दिवाली वाले दिन की है. चौथे दिन यानी बड़ी दिवाली पर इसके कलेक्शन में 19.6% की गिरावट साफ देखने को मिली.

हालांकि दिवाली सेलिब्रेशन की वजह से कमाई में गिरावट आना लाजमी है. फिर भी दिवाली वाले दिन 56.15 करोड़ कमाई करना कम बात नहीं है. फिल्म के इस वीक 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के आसार हैं. अभी भी फेस्टिव वीक चल रहा है. ये हफ्ता कमाई के लिहाज से रामायण के लिए काफी खास होने वाला है. फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी शोज से हो रही है. 

आदिपुरुष से कंपेरिजन
रणबीर की रामायण को पहले दिन से कमाई के मामले में प्रभास की आदिपुरुष से कंपेयर किया जा रहा है. ओपनिंग डे कलेक्शन में रणबीर की फिल्म आदिपुरुष से पिछड़ी. प्रभास की फिल्म ने पहले दिन 86.75 करोड़ कमाए थे. वहीं रणवीर की फिल्म ने 64.85 करोड़ के साथ खाता खोला था. चौथे दिन की कमाई को कंपेयर करें तो रामायण जीतती नजर आई है. क्योंकि चौथे दिन आदिपुरुष की कमाई में भंयकर गिरावट दिखी थी. फिल्म ने बस 16 करोड़ कमाए थे. 

कितनी हुई वर्ल्डवाइड कमाई?
रामायण ने चौथे दिन दिन 45 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके साथ इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 214 करोड़ हो गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 499.20 करोड़ हो गया है. फिल्म 4 दिनों में 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है.

4000 करोड़ में बनी रामायण डायरेक्टर नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. फिल्म को वीएफएक्स, रावण के महिमामंडन को लेकर बैकलैश मिल रहा है. बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. मूवी में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता और रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment