Home Hollywood‘Hrithik Roshan नए जेम्स बॉन्ड…’ LACMA में हॉलीवुड स्टार्स के बीच छाए बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’, इंटरनेट पर मची हलचल

‘Hrithik Roshan नए जेम्स बॉन्ड…’ LACMA में हॉलीवुड स्टार्स के बीच छाए बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’, इंटरनेट पर मची हलचल

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने लॉस एंजिल्स में आयोजित ‘LACMA (लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट) आर्ट फिल्म गाला’ में एक स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की। इस इवेंट के 15वें संस्करण में हॉलीवुड के अभिनेता, फिल्म निर्माता, कलाकार और दुनिया भर की हस्तियां शामिल थीं।

LACMA आर्ट फिल्म गाला में शामिल हुए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

LACMA (लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट) के आधिकारिक हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में, ऋतिक रोशन फोटोग्राफरों का अभिवादन ‘नमस्ते’ करके करते नजर आ रहे हैं। खास तौर पर तैयार किए गए ऑल-ब्लैक सूट में ऋतिक रोशन बेहद शानदार और सोफिस्टिकेटेड लग रहे हैं।

इस एनुअल चैरिटी इवेंट में केवल आमंत्रित लोगों को ही शामिल किया जाता है। यहां फिल्म निर्माता डेनिस विलेन्यूव, जो ड्यून के निर्देशन के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, और कलाकार विजा सेल्मिन्स को फिल्म निर्माण और कला में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

फैंस ने ऋतिक को बुलाया नया जेम्स बॉन्ड

ऋतिक रोशन के लुक और उनकी प्रेजेंस ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। कई फैंस ने उन्हें नया जेम्स बॉन्स (James Bond) तक बुलाया। एक यूजर ने लिखा, ‘कल्पना करो, ऋतिक रोशन नए जेम्स बॉन्ड के रूप में और निर्देशक रहेंगे डेनिस विलेन्यूव’। एक ने लिखा, ‘क्या हो अगर डेनिस ऋतिक को अगली जेम्स बॉन्ड में कास्ट करें, ऋतिक कमाल के लगेंगे और ये दुनिया के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।

 

इवेंट में शामिल हुए ये सितारे

सितारों से सजी इस शाम में हॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं, जिनमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, टॉम हैंक्स, टिमोथी शैलेमेट, निकोल किडमैन, एंड्रयू गारफील्ड, अन्या टेलर-जॉय, रूफस सीवेल, एशले पार्क, जेसिका विलियम्स और मोनिका बारबारो, काइली जेनर और किम कार्दशियन शामिल थे।

क्या है LACMA?

LACMA आर्ट फिल्म गाला एक वार्षिक आयोजन है, जो कला और सिनेमा की दुनिया की प्रभावशाली हस्तियों को एक साथ लाता है और उन लोगों को सम्मानित करता है, जिनके काम ने रचनात्मक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।





Source link

You may also like

Leave a Comment